ब्रेकिंग
पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारपूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तार

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर बोले नीतीश, कोई सम्मान से बुलाएगा तो जाना ही न पड़ेगा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल होकर सबको चौंका दिया था। शुक्रवार को तेजस्वी के बुलावे पर नीतीश अचानक से राबड़ी आवास पहुंच

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर बोले नीतीश, कोई सम्मान से बुलाएगा तो जाना ही न पड़ेगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल होकर सबको चौंका दिया था। शुक्रवार को तेजस्वी के बुलावे पर नीतीश अचानक से राबड़ी आवास पहुंचे थे और अब तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, नीतीश कुमार ने राबड़ी आवास पर मीडिया से बातचीत नहीं की थी। वहां काफी भीड़ भाड़ होने के कारण नीतीश इफ्तार पार्टी के बाद निकल गए थे लेकिन आज उनसे जब तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शामिल होने की बाबत पूछा गया तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अगर कोई सम्मान से बुलाता है तो जाना पड़ता है। नीतीश कुमार ने कहा कि रमजान एक पवित्र महीना है और पाक मकसद के साथ रोजेदार रोजा रखते हैं। तेजस्वी यादव की तरफ से इसी को लेकर बुलावा आया था। इफ्तार पार्टी का आयोजन सभी राजनीतिक दलों की तरफ से किया जाता है। सभी राजनीतिक दल के लोग एक दूसरे की इफ्तार पार्टी में जाते हैं। मैंने भी तेजस्वी के बुलावे पर जाने का फैसला किया। 


नीतीश कुमार ने आज तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर जिस तरह प्रतिक्रिया दी उसे देखकर लगता है कि वह बेहद सहज थे। आपको बता दें कि नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने आवास से निकलकर पैदल ही राबड़ी आवास पहुंच गए थे। वहां उन्होंने राबड़ी देवी के साथ-साथ मीसा भारती, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी की पत्नी राजश्री से भी मुलाकात की थी। काफी देर तक नीतीश कुमार राबड़ी आवास में रुके थे और इस दौरान तेजस्वी से उनकी बातचीत भी हुई।