ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?

तेजस्वी के जन्मदिन पर शाही पार्टी, लालू-नीतीश समेत महागठबंधन के नेता हुए शामिल

PATNA: विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद शुक्रवार को डिप्टी सीएम यादव के जन्मदिन को लेकर उनके सरकारी आवास पर शाही पार्टी आयोजित की गई। इस शाही पार्टी में तेजस्वी के पिता

तेजस्वी के जन्मदिन पर शाही पार्टी, लालू-नीतीश समेत महागठबंधन के नेता हुए शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद शुक्रवार को डिप्टी सीएम यादव के जन्मदिन को लेकर उनके सरकारी आवास पर शाही पार्टी आयोजित की गई। इस शाही पार्टी में तेजस्वी के पिता लालू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ महागठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए।


तेजस्वी ने अपने पिता लालू प्रसाद का पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूए और उनका भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद तेजस्वी ने केक काटा। इस मौके पर नीतीश कैबिनेट के कई मंत्री और महागठबंधन के विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे।


तेजस्वी ने पार्टी की खुबसूरत तस्वीरों को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा, ‘जन्मदिवस पर अथाह स्नेह, समर्थन, आशीर्वाद एवं शुभकामना देने वाले सभी सम्मानित वरिष्ठजनों, अभिभावकों और साथियों का सहृदय आभारी हूं’।


तेजस्वी आगे लिखते हैं, ‘आपका प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद मुझे हर पल अपने दायित्वों का आभास दिलाता है। आपका यही प्यार मुझे विषम परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा और ऊर्जा देता है। सत्यनिष्ठा के साथ प्रयास रहता है कि जनसेवा की कसौटी पर स्वयं को सिद्ध कर पाऊं! ‪आप सभी को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद व्यक्त कहने में असमर्थ होने के नाते क्षमाप्रार्थी भी हूं। आपकी अपेक्षाओं को पूर्ण करने की ईश्वर और जनता मालिक हमें शक्ति दे, बस यही मनोकामना है। आप सबों का पुनः हार्दिक आभार। धन्यवाद’


तेजस्वी के जन्मदिन पर शाही पार्टी, लालू-नीतीश समेत महागठबंधन के नेता हुए शामिल


तेजस्वी के जन्मदिन पर शाही पार्टी, लालू-नीतीश समेत महागठबंधन के नेता हुए शामिल