ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

तेजस्वी ने समाजवादी पार्टी की जीत का किया दावा, बोले..यूपी की जनता अखिलेश यादव को बनाने जा रही हैं CM

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार यूपी की जनता अखिलेश यादव को दोबारा सीएम बनाने जा रही है

तेजस्वी ने समाजवादी पार्टी की जीत का किया दावा, बोले..यूपी की जनता अखिलेश यादव को बनाने जा रही हैं CM
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार यूपी की जनता अखिलेश यादव को दोबारा सीएम बनाने जा रही है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि नफरत की राजनीति करने वाले जो लोग है उन्हें यूपी की जनता इस बार के चुनाव में सबक सिखाएगी। 


बता दें कि शादी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार के घर भी पहुंचे थे। दरअसल जीतेंद्र कुमार के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इस बात की जानकारी मिलते ही तेजस्वी यादव मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार के घर जाकर घटना पर दुख जताया और परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बढ़ाया। 


जिसके बाद वैशाली के जढुआ में प्रो० विश्वमित्र प्रसाद चौधरी के घर पर आयोजित शादी समारोह में भी वे शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने यूपी चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत की और समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें