ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

तेजस्वी को उत्तराधिकारी बनाए जाने पर BJP ने उठाया सवाल: बोले सुशील मोदी..जब सारे फैसले तेजस्वी लेंगे तो नीतीश क्या करेंगे?

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सत्ता की कमान पूरी तरह से तेजस्वी यादव को सौंप दी है। बिहार में कैबिनेट विस्तार का फैसला अब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे। बिह

तेजस्वी को उत्तराधिकारी बनाए जाने पर  BJP ने उठाया सवाल: बोले सुशील मोदी..जब सारे फैसले तेजस्वी लेंगे तो नीतीश क्या करेंगे?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सत्ता की कमान पूरी तरह से तेजस्वी यादव को सौंप दी है। बिहार में कैबिनेट विस्तार का फैसला अब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इसे लेकर राजनीति तेज हो गई है। इसे लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश के फैसले पर सवाल उठाया है। 


सुशील मोदी का कहना है कि अपनी पार्टी से किसी नेता को उत्तराधिकारी बनाया जाता है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जेडीयू के किसी नेता को इस काबिल नहीं समझा। उन्होंने जेडीयू की बजाय आरजेडी के नेता को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। सुशील मोदी आगे कहते हैं कि नीतीश के इस कदम को क्या जनता दल यूनाइटेड स्वीकारेगी? क्या नीतीश कुमार ने यह फैसला जदयू की सहमति से ली है? सुशील मोदी का कहना है कि उन्हें नहीं लगता है कि जदयू का कोई विधायक नीतीश के इस फैसले को स्वीकारेगा।


उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का अधिकार मुख्यमंत्री को होता है लेकिन नीतीश कुमार यह कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव ही निर्णय लेंगे। अब सवाल यह उठता है कि जब सारे फैसले जब तेजस्वी ही लेंगे तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री किस लिये हैं। कहीं इस कारण से तो वो ऐसा नहीं कह रहे हैं कि तेजस्वी की कृपा से वे मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश के पास 45 विधायक हैं जबकि तेजस्वी के पास दोगुना विधायक है। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की कृपा से मुख्यमंत्री बने हैं। इसलिए जनता दल यूनाइटेड अब पतन की ओर जा रही है। नीतीश कुमार का ग्राफ नीचे की ओर गिर रहा है। नीतीश कुमार की पकड़ ना तो प्रशासन पर है और ना ही पार्टी पर है। नीतीश कुमार में आत्मविश्वास का अभाव है। 


टैग्स