ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी के साथ हुई जगदानंद सिंह और श्याम रजक की मीटिंग, चुनाव को लेकर बनी कमिटी

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आज अचानक वे पार्टी दफ्तर पहुंचे। आरजेडी कार्यालय में उन्होंने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व म

तेजस्वी के साथ हुई जगदानंद सिंह और श्याम रजक की मीटिंग, चुनाव को लेकर बनी कमिटी
First Bihar
2 मिनट

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आज अचानक वे पार्टी दफ्तर पहुंचे। आरजेडी कार्यालय में उन्होंने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व मंत्री श्याम रजक के साथ मीटिंग की है। मीटिंग के बाद श्याम रजक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वामदलों को लेकर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेना है। इसको लेकर एक कमिटी भी बनी है। सारी चर्चा हुई है और उसका जिक्र बाहर करना उचित नहीं होगा। 

श्याम रजक ने कहा कि बहुत हीं मजबूती के साथ महागठबंधन चुनाव लड़ेगा। एनडीए जिस तरह पानी पी रहा है अब उनको पानी भी मयस्सर नहीं होगा। जनता के सवालों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि कल तेजस्वी यादव एक प्रेस काॅन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। 


तेजस्वी यादव कल सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। कल सुबह वे आरजेडी दफ्तर में प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ दहाड़ेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की जो टिप्पणी सामने आयी है उस पर भी वे अपनी चुप्पी तोड़ेंगे।

टैग्स