ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

तेजस्वी से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, VIP की सीटों का करेंगे एलान

PATNA : महागठबंधन में एक तरफ कांग्रेस और आरजेडी के बीच तालमेल नहीं हो पाया है तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी की सहयोगी वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी तेजस्वी यादव से मिलने उनके आवास प

तेजस्वी से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, VIP की सीटों का करेंगे एलान
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन में एक तरफ कांग्रेस और आरजेडी के बीच तालमेल नहीं हो पाया है तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी की सहयोगी वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी तेजस्वी यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं.  मुकेश सहनी तेजस्वी यादव से 10 सर्कुलर रोड आवास में मुलाकात कर रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच महागठबंधन में सीटों को लेकर बातचीत हो रही है. माना जा रहा है कि तेजस्वी से मुलाकात के बाद सहनी कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. 

कुर्बानी देने को तैयार

दिल्ली से पटना पहुंचे वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बुधवार को कहा था कि एक-दो दिनों में महागठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान कर दिया जाएगा. अभी तो एनडीए में सीट शेयरिंग नहीं हुआ है. अभी एनडीए के सीटों का बंटवारा भी नहीं हो पाया है. मुकेश सहनी ने कहा था कि सभी पार्टी को अपना अहम छोड़ना होगा. इसके बाद मजबूती के साथ लड़ना चाहिए. अगर किसी को जरूरत हो तो मुझसे एक-दो सीट ले सकते हैं.


मुकेश सहनी ने कहा था कि भले ही महागठबंधन से जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा अलग हो गए हो, लेकिन महागठबंधन में और पार्टी आ रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा भी महागठबंधन में आ रही है. महागठबंधन में कोई नाराजगी नहीं है. कल दिल्ली में कांग्रेस के टॉप लीडर से मुलाकात उनकी हुई है.