ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

‘अमित शाह का TTM करते हैं, नीतीश जी को फंसा दिए’, संजय झा पर तेजस्वी यादव का पलटवार

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संजय झा जैसे लोगों ने ही नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर फंसा दिया और अमित शाह का टीटीएम करते हैं।

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का पलटवार
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के राज्यसभा मार्च को लेकर पिछले दिनों जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमा झा ने हमला बोला था। अब तेजस्वी यादव ने संजय झा के ऊपर तीखा पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि संजय झा और उनके जैसे लोगों ने ही नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर फंसाने वाले लोग हैं। ये लोग अमित शाह का चेला है और उनका टीटीएम करता है।



मधुबनी रवाना होने से पहले पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि मधुबनी जेल में एक 19 साल के लड़के की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी और मामले को छिपाकर रखा। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं। परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लेंगे और जो भी वहां के अधिकारी हैं उनसे हम बात करेंगे ताकि परिवार को न्याय मिल सके।



तेजस्वी ने कहा कि हम तो पहले से ही कह रहे हैं कि बिहार को पुलिस स्टेट बनाया जा रहा है। पुलिस ने अमानवीय तरीके से उस लड़के को थाने में पीटा, उसे करंट तक लगाया गया। उसके शरीर पर कई निशान पाए गए हैं। सम्राट चौधरी बिहार को पुलिसिया स्टेट बनाना चाहते हैं, हमलोग ऐसा कभी भी होने नहीं देंगे। हाजीपुर में भी एक शख्स की हत्या कर दी गई, उनके परिजनों से भी मिलेंगे।



नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में जिस तरह से अपराध बढ़ रहा है और अपराधियों का बोलबाला हो गया है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर पा रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। वहीं जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पर पलटवार किया।



तेजस्वी ने कहा कि संजय झा पहले अपना पद तो बचाएं, उनकी पार्टी में उनके खिलाफ कितना विरोध है, पहले वह अपना पद बचाएं। नीतीश जी को फंसा दिए, यही लोग न हैं नीतीश कुमार को फंसाने वाला। यही लोग न नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने वाला है, यही लोग न अमित शाह का टीटीएम करता है, चेला सब है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता