ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

Bihar Politics: अमित शाह के घुसपैठियों वाले बयान को तेजस्वी ने बताया चुनावी स्टंट, CAG की रिपोर्ट पर क्या बोले?

अमित शाह के घुसपैठियों वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए इसे बीजेपी का चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि सीएजी रिपोर्ट में इंदिरा आवास की त्वरित निर्माण प्रक्रिया और खजाने के दुरुपयोग का खुलासा हुआ है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: तीन दिवसीय सीमांचल दौरे पर बिहार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान से बिहार की सियासत फिर से गरमा गई है। शाह ने दावा किया कि जल्द ही बिहार से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। अमित शाह के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने बड़ा पलटवार किया है और इसे बीजेपी का चुनावी स्टंट करार दिया है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसलिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। जहां भी चुनाव होता है बीजेपी इस मुद्दे को उठाती है। भारत निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में अपने हलफनामा में यह स्पष्ट बताया है कि बिहार में कोई भी घुसपैठिया नहीं है। 


उन्होंने कहा कि अमित शाह गृह मंत्री हैं, बिहार में 21 साल से उनकी ही सरकार चल रही है, अगर घुसपैठिया आया भी है तो यह उनकी जिम्मेवारी थी। जिसे उन्होंने ठीक से नहीं निभाई। जहां भी चुनाव होता है ये लोग इस तरह की बकवास और बेकार की बातें करते हैं और लोगों को आपस में लड़ाने के लिए ये सब करते रहते हैं।


वहीं सीएजी की रिपोर्ट पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 24 घंटा के भीतर इंदिरा आवास बनकर तैयार हो गया, ढलाई हो गया, बीम भी लग गया। इतना ही नहीं सीएजी की रिपोर्ट में उस इंदिरा आवास की बजाप्ते तस्वीर भी दे दी गई। उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने को लुटने का काम किया जा रहा है। 


वहीं राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है और हम चुनाव जीतेंगे। कुछ ही दिनों में उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया जाएगा। हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है और इस बार हमलोग चुनाव जीतने जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता