ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

तेजस्वी ने नीतीश से पूछा, बेरोजगारी पर बात करने में क्यों आती है शर्म

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के बेरोजगारी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने पूछा कि है कि आखिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार बेरोजगारी पर क्यों नहीं बात क

तेजस्वी ने नीतीश से पूछा, बेरोजगारी पर बात करने में क्यों आती है शर्म
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के बेरोजगारी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने पूछा कि है कि आखिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार बेरोजगारी पर क्यों नहीं बात करते हैं. आखिर बेरोजगारी पर बात करने में उन्हें शर्म क्यों आती है. 

क्यों डरते हैं नीतीश

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि ''बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेरोज़गारी पर बात करने से डरते क्यों है? क्या बिहार को बेरोज़गारी का मुख्य केंद्र बनाने के बाद उन्हें शर्म आती है? क्या नौकरियों में धांधली और बिहार के उद्योग-धंधे बंद करवाने के बाद भी वह युवाओं को भ्रमित कर और अधिक ठगना चाहते है?''

बेरोजगारी सरकार की प्राथमिकता में नहीं

इससे पहले पहले भी तेजस्वी यादव ने रोजगार को लेकर नीतीश कुमार को घेरा था और कहा था कि ''बेरोजगारी इस देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है, लेकिन यह सरकार की प्राथमिकता में नहीं है. करोड़ों युवाओं को नौकरी देने का वादा था यहां तो नौकरियां छिनी जा रही है. बिहार में सबसे अधिक बेरोज़गारी है. डबल इंजन सरकार ने बिहार को बेरोज़गारी का केंद्र बना दिया.'' बता दें कि पहली बार देश में लगे लॉकडाउन के दौरान से ही तेजस्वी यादव बिहार के बेरोजगारों को लेकर नीतीश सरकार को लगातार घेर रहे हैं. तेजस्वी पहले भी कह चुके हैं कि अगर सरकार बिहार में काम देती तो लाखों बिहारियों को बाहर रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ता. रोजगार देने में सरकार फेल है. जिसके कारण बिहारियों का पलायन जारी है. 


टैग्स