ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

तेजस्वी ने नीतीश कुमार से फिर पूछा- 15 साल CM रहे, लेकिन क्यों नहीं अकेले लड़े चुनाव

PATNA: भतीजा तेजस्वी यादव ने चाचा नीतीश कुमार पर शुक्रवार को कई ट्वीट कर निशाना साधा हैं। तेजस्वी ने लिखा कि ’’माफ करिए चाचा जी, मेरी उम्र भले ही कम हो, लेकिन आपकी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: भतीजा तेजस्वी यादव ने चाचा नीतीश कुमार पर शुक्रवार को कई ट्वीट कर निशाना साधा हैं। तेजस्वी ने लिखा कि ’’माफ करिए चाचा जी, मेरी उम्र भले ही कम हो, लेकिन आपकी तरह मैंने नीति, सिद्धांत और विचार का सौदा करना नहीं सीखा. आप 15 साल से सीएम है फिर भी आपमें अकेले चुनाव लड़ने का माद्दा नहीं है. आप विचार कीजिए क्या कमी है कि सदैव आपको बैसाखी की ज़रूरत होती है? इसपर भी जनता का ज्ञानवर्धन कीजिए.‘’

किसी भी मुद्दे पर आपसे बहस को लेकर तैयार

तेजस्वी ने अगला ट्वीट किया कि ‘’नीतीश जी, मैं नेता प्रतिपक्ष हूं और आप सीएम. अगर आपके कुप्रबंधन, लूट और नाकामियों को जनता के समक्ष रखना आपको मेरा अज्ञान लगता है तो यह आपका अज्ञान है. ससम्मान कहता हूं जितनी मेरी उम्र है उससे ज़्यादा आपका अनुभव. फिर भी आपकी पसंद के किसी भी विषय पर खुली बहस की विनम्र चुनौती देता हूं.

जब ज्ञान नहीं था तो क्यों बनाया डिप्टी सीएम

तेजस्वी ने अगले ट्वीट में लिखा कि ‘’मुख्यमंत्री जी कहते है मुझे कुछ नहीं आता? ठीक है चाचा, कुछ नहीं आता, फिर क्यों मुझे उपमुख्यमंत्री बनाया? मेरे विभागीय कार्यों को देखकर क्यों बेचैनी होने लगी थी? अगर आपको नेता प्रतिपक्ष के प्रति ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करने में मानसिक सुख प्राप्त होता है तो कृपया आप ऐसा प्रतिदिन करिए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें