ब्रेकिंग
दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Bihar Politics: रेप पीड़िता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बदमाशों ने दुष्कर्म के बाद की थी हत्या; केस उठाने के लिए मंत्री और MLA पर धमकी देने का आरोप

Bihar Politics: बिहार के पूर्णिया में बीते दिनों एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. पीड़ित परिवार ने मंत्री और विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Bihar Politics
तेजस्वी ने उठाए सवाल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पूर्णिया के बनमनखी में बीते दिनों अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की के साथ न सिर्फ रेप की वारदात को अंजाम दिया था बल्कि बाद में उसकी हत्या भी कर दी थी। इस घटना के बात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 


परिवार के लोगों ने बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह और रूपौली के विधायक शंकर सिंह पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पीड़ित परिवार के आरोपों को मीडिया के सामने रखा। 


तेजस्वी यादव ने खुद पीड़ित परिवार से आप बीती सुनाने को कहा। पीड़ित परिवार ने बताया कि बीते 11 फरवरी को उनकी नाबालिग बेटी के साथ पहले दुष्कर्म हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। नामज़द अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया लेकिन मंत्री और विधायक के दबाव में आकर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने कहा कि मंत्री और विधायक की तरफ से उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है कि केस उठा लो वरना बेटी जैसा हश्र कर देंगे।


तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसे हालात हैं बिहार में, पुलिस भी अपना काम नहीं कर रही है। पहले गिरफ्तारी करती है, फिर निर्दोष कह कर छोड़ देती है, तो आखिर आरोपी कहां है, जिसने ये दुष्कर्म और हत्या की है। तेजस्वी यादव ने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि वह इसकी शिकायत डीजीपी से करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता