ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

तेजस्वी के गायब रहने पर RJD की सफाई, अब नेशनल फेस बन गये हैं तेजस्वी यादव, छोटी-मोटी बैठकों में क्यों शामिल होंगे

DESK: पिछले तीन महीने से गायब रह कर पार्टी और परिवार की जमकर फजीहत करा चुके राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव को लेकर उनकी पार्टी ने आज नयी सफाई दी है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK: पिछले तीन महीने से गायब रह कर पार्टी और परिवार की जमकर फजीहत करा चुके राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव को लेकर उनकी पार्टी ने आज नयी सफाई दी है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि तेजस्वी यादव नेशनल फेम के नेता हो गये हैं. वे पार्टी की छोटी मोटी बैठकों में क्यों शामिल होंगे. https://youtu.be/AEnimWzV6lg रामचंद्र पूर्वे की मजेदार सफाई तेजस्वी यादव के गायब रहने पर पार्टी की खूब भद पिट रही है. पार्टी की बैठकों में अपने ही नेता सवाल उठा रहे हैं. ताजा मामला राजद की सदस्यता अभियान और संगठन की मजबूती को लेकर हुई बैठक का है. कल ये बैठक राबड़ी देवी के आवास पर हुई. तेजस्वी को आना था लेकिन वे गायब रहे. पार्टी ने आज फिर बैठक रख दी, उम्मीद थी कि युवराज तेजस्वी आज तो पहुंच ही जायेंगे. लेकिन तेजस्वी यादव फिर नहीं पहुंचे. ऐसे में रामचंद्र पूर्वे ने सफाई दी. कहा-तेजस्वी यादव अब राष्ट्रीय स्तर के नेता बन गये हैं. दिल्ली में उनकी बहुत डिमांड है. ऐसे में वे दिल्ली में रह कर पार्टी का काम कर रहे हैं. उन्हें पार्टी की छोटी बैठकों में आने की क्या जरूरत? अपने बयानों से खुद फंस रहे राजद नेता रामचंद्र पूर्वे के इस बयान से राबड़ी देवी का स्तर कम होता दिख रहा है. कल हुई राजद की बैठक की अध्यक्षता राबड़ी देवी कर रही थीं. अगर ये बैठक छोटी बैठक थी तो फिर राबड़ी देवी तेजस्वी यादव से छोटी नेता हो गयीं. बैठक में शामिल हुए शिवानंद तिवारी, रघुवंश सिंह, कांति सिंह जैसी नेताओं का कद भी तेजस्वी से छोटा हो गया. दरअसल, राजद के नेता बौखलाहट में हैं. तेजस्वी यादव पार्टी के किसी नेता से बात ही नहीं कर रहे. लालू यादव जेल में हैं. राबड़ी देवी से इस मसले पर बात करने वाला कोई नहीं है. ऐसे में पार्टी के नेता बोले भी तो क्या? बौखलाहट में उनके बयान राजद की और भद्द पिटवा रहे हैं.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता