ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

तेजस्वी यादव हवा में करते हैं बात, सभी सवालों के जवाब ऑनलाइन अपलोड करेगी सरकार : प्रेम कुमार

PATNA : राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव के आरोपो को सिरे से नकारते हुए कहा है कि उन्होनें किसी तरह की राज्य सरकार के गाइडलाइन को नहीं तोड़ा है। वे केवल हवा मे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव के आरोपो को सिरे से नकारते हुए कहा है कि उन्होनें किसी तरह की राज्य सरकार के गाइडलाइन को नहीं तोड़ा है। वे केवल हवा में बाते करते हैं । साथ ही प्रेम कुमार ने ये भी साफ किया कि कोरोना के बहाने सरकार कही नहीं भाग रही है। सभी सदस्यों के सवालों के जवाब ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।


डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव जो कह रहे हैं कि वे वाटर पार्क का उद्घाटन करने गये थे ये बात सरासर गलत है। उन्होनें कहा कि वे हवा में बाते करते हैं बोलने से किसी को थोड़े ही रोका जा सकता हैं मैं तो किसानों से मिलने गया था। किसानों की समस्यायों पर उनसे बात करने गया था। उनके आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं विपक्ष के इन आरोपों कि कोरोना के बहाने सरकार जवाब देने से भाग रही के जवाब में उन्होनें कहा कि सरकार कही नहीं भाग रही है। सरकार सभी सदस्यों के सवालों का जवाब देगी। उनके सभी सवालों के जवाब ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।


वहीं कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के नुकसान के आंकलन के आदेश दे दिए गये हैं। जल्द ही रिपोर्ट के आधार पर किसानों के बर्बाद हुए फसल की भरपाई सरकार करेगी। वहीं बाढ़-बारिश से हुए फसलों के नुकसान का 11 जिलों से रिपोर्ट आ चुका है जिसपर ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रकिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही सरकार किसानों का मुआवजा दे देगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN

FirstBihar संवाददाता