ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

तेजस्वी यादव फंसे बिहारियों की मदद में जुटे, सोशल मीडिया के जरिए CM तक पहुंचा रहे लोगों की गुहार

PATNA: कोरोना वायरस के चलते भारत में लॉकडाउन का आज तीसरा दिन है। इस बीच कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 724 पर पहुंच गई है। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर देश में अब

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA: कोरोना वायरस के चलते भारत में लॉकडाउन का आज तीसरा दिन है। इस बीच कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 724 पर पहुंच गई है। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर देश में अब तक 17 लोगों ने दम तोड़ दिया है। हालांकि देश में 50 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। इस बीच हजारों लोग अपने घरों से दूर कहीं न कहीं फंसे पड़े हैं। हजारों बिहारी भी जगह-जगह इस महाआपदा में फंसे हुए हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगा रहे हैं ऐसे में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनकी मदद को सामने आए हैं।


तेजस्वी यादव सोशल मीडिया के जरिए बिहार के बाहर फंसे बिहारियों की मदद में जुट गये हैं। उनके पास मदद के लिए लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोग गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव उन सभी लोगों की समस्यायों को ट्वीटर पर टैग कर संबंधित अधिकारियों या फिर उस राज्य के नेता या फिर सीधे सीएम तक पहुंचा रहे हैं। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर फंसे बिहारियों की मदद का ये अनोखा अभियान छेड़ दिया है। 


तेजस्वी के पास मदद की गुहार लगाने वाले बिहारी भाईयों की बाढ़ सी आ गयी है। लेकिन तेजस्वी इन सभी को रिस्पांस दे रहे हैं। तेजस्वी को कोलकाता में फंसे 15 बिहारी भाईयों ने फंसे होने की सूचना दी तो उन्होनें तुरंत पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सांसद डेरेक ओ ब्रायन को टैग करते हुए तुरंत लोगों की लिस्ट ट्वीट की। इसी तरह चंडीगढ़ में फंसे 200 लोगों की सूचना उन्हें मिली तो उन्होनें लिस्ट को ट्वीट करते हुए वहां की सांसद किरण खेर को सूचित किया है। इसका असर भी दिख रहा है। उन्हें इसका रिस्पांस भी मिल रहा है और फंसे लोगों को मदद भी मिल रही है। लोगों को तत्काल राहत सामग्री भेजी जा रही है। 






टैग्स