ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांग

Bihar Politics: लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे को लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार से जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: सावन के तीसरे सोमवार को बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है और जवाब मांग रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसके लिए लखीसराय जिला प्रशासन को दोषी ठहराया है और हादसे के लिए जिम्मेवार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



तेजस्वी यादव ने कहा कि लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में जो माहौल बना और काफी लोगों की मृत्यु हो गई, यह पूरी तरह से जिला प्रशासन की जिम्मेवारी बनती थी कि व्यवस्था को ठीक रखा जाए। कहीं न कहीं जिला प्रशासन में गंभीरता की कमी दिखी है। 



उन्होंने कहा कि हम हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रगट करते हैं। जिनकी भी इस हादसे में जान गई है सरकार उनके परिवार को मुआवजा देने का काम करे। हादसे के लिए जो भी लोग दोषी है, जांच कराने के बाद उनके ऊपर सख्त एक्शन होना चाहिए।



बता दें कि बिहार के लखीसराय जिले में अशोक धाम मंदिर के पास सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सावन के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा और जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे।



बताया जा रहा है कि मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर बिजली का पोल और तार गिरने के बाद श्रद्धालुओं के बीच करंट फैलने की अफवाह फैल गई। इससे भीड़ में अचानक घबराहट पैदा हो गई और लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। इसी दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता