ब्रेकिंग
Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

‘नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर गोडसे की विचारधारा वाली पार्टी को स्थापित किया’, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बीच तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता द्वारा चुनी हुई नहीं है और नए सीएम पर भी गंभीर सवाल उठाए।

Bihar Politics
तेजस्वी का हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार सीएम के पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। उनके इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी चल रही है। इन सबके बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जो महात्मा गांधी के हत्यारे हैं उस विचारधारा वाली पार्टी को स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री तो बापू का नाम लेते थे लेकिन अब उन्होंने बीजेपी को मौका दे दिया जो नाथूराम गोडसे की विचारधारावाली पार्टी है। जो लोग कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे उन्हें स्थापित कर दिया है।


तेजस्वी ने कहा कि कोई भी सरकार बने लेकिन वह जनता की चुनी हुई सरकार नहीं है। कोई भी मुख्यमंत्री बनेगा वह जनता का चुना हुआ नहीं है। जो भी बन रहे हैं वह लालू प्रसाद की पाठशाला के ही स्टूडेंट हैं। बीजेपी को तो लालू प्रसाद की विचारधारा की ईर्द-गिर्द ही राजनीति करनी पड़ रही है। ये बात तो सभी लोग जानते हैं।


उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने ही सम्राट चौधरी को पहली बार विधायक और मंत्री बनाया। तो ये लोग उन्हीं की पाठशाला के है। चाहे कोई हो सब लोग तो ज्यादातर उन्हीं के स्कूल के स्टूडेंट हैं। खैर जो भी बात हो एक बात तो स्पष्ट है कि उनके नाम पर जनता का मुहर तो नहीं लगा है। जो भी सीएम बनेगा लेकिन बिहार अब गुजरात से चलेगा। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता