ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

तेजस्वी से मुलाकात पर नीतीश ने खुले मंच से दी सफाई, कुछलोग मिलने के बाद संशय फैलाते हैं

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से अपनी मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से सफाई दी है.गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से अपनी मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से सफाई दी है.गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग मुलाकात के बाद संसद फैलाने का काम करते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना और एनपीआरसी को लेकर वह बिहार के विपक्षी दलों के राय लेना चाहते थे लेकिन उस मुलाकात का लोगों ने गलत तरीके से फायदा उठाना चाहा.


दरअसल बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तीन साल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच कमरे में 20 मिनट की मुलाकात हुई थी.  उसके बाद फिर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई और दोनों ने एक साथ चाय की चुस्की भी ली. इतना ही नहीं, तेजस्वी से मुलाकात के तुरत बाद एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव विधानसभा से तुरत पास करा लिया गया.इसके बाद तेजस्वी ने ये बयान दे डाला कि हम किसी भी कीमत पर नीतीश सरकार को गिरने नहीं देंगे.


मुलाकात के बाद तेजस्वी के इस बयान से लगने लगा था कि नीतीश और तेजस्वी के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है. राजनीतिक गलियारे में भूचाल सा आ गया कि क्या सरकार गिरने जा रही है, नीतीश बीजेपी का साथ छोड़ने जा रहे हैं. क्या फिर नीतीश लालू के साथ हो जाएंगे. तेजस्वी के इस बयान ने बातों को और भी हवा दे दी थी. जेडीयू नेता दोनों की मुलाकात पर सफाई देते चल रहे थे दोनों की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बता रहे थे. इधर बीजेपी नेता भी कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर नीतीश चाहते क्या हैं? हालांकि कोई भी कुछ भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं था. इसी मुलाकात के संदर्भ में नीतीश ने सफाई देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की.