ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

तेजस्वी सरकार के लिये तेजप्रताप का अभियान आज से, जंदाहा में जनसभा को करेंगे संबोधित

PATNA : तेज रफ्तार-तेजस्वी सरकार के नारे के साथ आरजेडी सुप्रीमो के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आज से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। तेज प्रताप यादव आज वैशाली के जंदाहा में जनसभा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : तेज रफ्तार-तेजस्वी सरकार के नारे के साथ आरजेडी सुप्रीमो के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आज से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। तेज प्रताप यादव आज वैशाली के जंदाहा में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। तेजप्रताप की टीम ने इसके लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 


तेज प्रताप यादव सुबह तकरीबन 10 बजे पटना से वैशाली के लिए रवाना होंगे। वैशाली के जंदाहा स्थित मुर्तजापुर में तेज प्रताप यादव जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। तेज प्रताप यादव के इस अभियान के लिए वैशाली में उनकी टीम लगातार जनसंपर्क अभियान चला चुकी है। तेजप्रताप के करीबी माने जाने वाले युवा नेता आकाश यादव ने वैशाली में जनसंपर्क अभियान चलाया है। 


विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर देखना चाहते हैं कि बिहार में तेजस्वी सरकार उनका लक्ष्य है और इसके लिए वह पूरे बिहार में अभियान चलाएंगे। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने जब पटना के वेटनरी ग्राउंड से बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत की थी तेज प्रताप यादव भी अपने छोटे भाई के साथ युवा क्रांति रथ पर सवार होकर निकले थे लेकिन अब तेज प्रताप ने अपने अभियान को अलग से चलाते हुए विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई है।