ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

तेजस्वी के सिपाहियों ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया अजीबोगरीब आरोप, कहा- घूस में मांगते हैं कतरनी चूड़ा और कपड़े

PATNA: पटना में राष्ट्रीय जनता दल अक्सर किसी न किसी विवाद में घिरा रहता है। चाहे वह घूसखोरी का मामला हो या विवादित बयान देने का। लेकिन इस बार एक ऐसा अजीबोगरीब आरोप भागलपुर ओर नवगछि

तेजस्वी के सिपाहियों ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया अजीबोगरीब आरोप, कहा- घूस में मांगते हैं कतरनी चूड़ा और कपड़े
First Bihar
2 मिनट

PATNA: पटना में राष्ट्रीय जनता दल अक्सर किसी न किसी विवाद में घिरा रहता है। चाहे वह घूसखोरी का मामला हो या विवादित बयान देने का। लेकिन इस बार एक ऐसा अजीबोगरीब आरोप भागलपुर ओर नवगछिया के युवा राजद अध्यक्ष ने युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहेब, प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव समेत अन्य लोगों पर लगाया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल भागलपुर के युवा राजद अध्यक्ष अशफाक आलम और नवगछिया के युवा जिला अध्यक्ष कांतेश कुमार उर्फ टीनू यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस किया था, जिसमें उन्होंने घुस में कतरनी चुड़ा ओर कपड़े मांगने का आरोप लगाया है। 


आपको बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शनिवार को दोनों जिलाध्यक्ष पर निष्क्रियता आरोप में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर पद से हटाने को लेकर लेटर जारी किया था। इसमें दोनों लोगों पर आरोप लगाया गया है कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद से जिला कमेटी का न तो विस्तार किया गया है और ना ही प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।


जब से जगदानंद सिंह ने इस लेटर को जारी किया है, तब से ही दोनों जिला अध्यक्षों ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अशफाक आलम ने कहना है कि संगठन के विस्तार को लेकर वे लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अजीबोगरीब आरोप लगाते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष ने उन लोगों से कई बार कतरनी चूड़ा दिल्ली और पटना भिजवाया। इतना ही नहीं, उन्होंने कपड़े और रुपए भी मांगे थे। इसका विरोध किए जाने पर उन्हें हटाने की धमकी दी जाती थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव हाल ही में पार्टी की मीटिंग के लिए एक स्थानीय होटल में इंतजाम करने के नाम पर रुपए मांगे थे। 


टैग्स