ब्रेकिंग
पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 124 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी; दरभंगा में खुलेगा हेड एंड नेक कैंसर अस्पताल✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 124 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी; दरभंगा में खुलेगा हेड एंड नेक कैंसर अस्पताल

तेजस्वी के साथ RJD ऑफिस पहुंचे तेजप्रताप, जगदानंद ने खड़े होकर किया स्वागत

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनके साथ बड़े भाई तेज प्रताप यादव मौजूद हैं। तेजस्वी और तेजप्रताप के आरजेडी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनके साथ बड़े भाई तेज प्रताप यादव मौजूद हैं। तेजस्वी और तेजप्रताप के आरजेडी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका स्वागत किया है।


माना जा रहा है की प्रदेश कार्यकारिणी में तेज प्रताप यादव अपने मुताबिक के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह दिलाना चाहते हैं। इसको लेकर भी तेजस्वी जगदानंद सिंह से उनके सामने बात करेंगे। तेजस्वी यादव ने बताया कि 14-15 मार्च को राजगीर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के मद्देनजर ये मीटिंग की जा रही है। उन्होनें बताया कि पार्टी के बदले जातीय समीकरणों के बीच ये महत्पूर्ण आयोजन होगा जिसमें चुनावी रणनीति तय की जाएगी। 


प्रदेश कार्यालय पहुंचने से पहले नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को सुपर डुपर फ्लॉप शो बताते हुए तेजस्वी ने नीतीश कुमार को सलाह दी कि नीतीश कुमार की नाक बच जाती अगर गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं बुलाते। तेजस्वी ने कहां है कि नीतीश कुमार को अब घमंड छोड़ देना चाहिए।