ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर जल्दबाजी में नहीं होगा फैसला, जगदानंद बोले.. राबड़ी आवास में कमरा तैयार होते ही पटना आएंगे लालू

DELHI : पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दिल्ली पहुंचना बिहार के राजनीतिक गलियारे में इस चर्चा को हवा दे गया कि तेजस्वी यादव अब

तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर जल्दबाजी में नहीं होगा फैसला, जगदानंद बोले.. राबड़ी आवास में कमरा तैयार होते ही पटना आएंगे लालू
First Bihar
3 मिनट

DELHI : पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दिल्ली पहुंचना बिहार के राजनीतिक गलियारे में इस चर्चा को हवा दे गया कि तेजस्वी यादव अब आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले हैं. लालू यादव की गिरती सेहत को लेकर यह अटकलबाजी तेज हो गई.  लेकिन अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने फर्स्ट बिहार से एक्सक्लूसिव बातचीत में तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है.


प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 2 दिन पहले लालू यादव से मुलाकात की थी. फिलहाल जगदा बाबू दिल्ली में ही हैं और तेजस्वी यादव भी भी इस वक्त वहीं मौजूद है. ऐसे में तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सियासी अटकलों के बीच फर्स्ट बिहार ने प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत की है. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि तेजस्वी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर जो खबरें आ रही हैं. वह अटकलों से ज्यादा और कुछ भी नहीं है.



जगदा आबू ने कहा है कि तेजस्वी को नेतृत्व देने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाना है. क्योंकि इसकी कोई वजह नजर नहीं आती. जगदानंद सिंह के मुताबिक आरजेडी सुप्रीमो जब बीमार थे और जेल के अंदर थे. उस वक्त भी वही पार्टी के अध्यक्ष थे अब तो स्थिति पहले से बेहतर है. आज लालू यादव जेल से बाहर हैं. भले ही उनकी तबीयत तो पूरी तरीके से ठीक नहीं हुई है. जगदानंद सिंह ने कहा कि जो भी फैसला होगा वह समय आने पर बताया जाएगा.


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना कब आएंगे. इस सवाल के जवाब में जगदा बाबू ने कहा कि लालू यादव को डॉक्टरों ने सीढ़ी नहीं चढ़ने की सलाह दी है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास में अगर लालू यादव रहेंगे तो उन्हें सीढ़ी चढ़ने पड़ती. अब राबड़ी आवास पर लालू यादव के लिए ग्राउंड फ्लोर पर नए कमरे का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण का काम जैसे ही पूरा हो जाएगा. लालू यादव पटना भी आएंगे वह कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरेंगे और लालू के नेतृत्व की जरूरत अभी पार्टी को है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता