ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

तेजस्वी के CM कैंडिडेट होने पर राहुल लेंगे फैसला, कांग्रेस के संगठन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को अपने बूते आगे बढ़ने को कहा

MUZAFFARPUR : विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट होंगे इस दावे को बिहार कांग्रेस के संगठन प्रभारी अजय कपूर ने खारिज कर दिया है। अजय कपूर ने कहा है कि हमारे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट होंगे इस दावे को बिहार कांग्रेस के संगठन प्रभारी अजय कपूर ने खारिज कर दिया है। अजय कपूर ने कहा है कि हमारे नेता तेजस्वी यादव नहीं बल्कि राहुल गांधी हैं। मुजफ्फरपुर में उत्तर बिहार के पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे अजय कपूर ने कहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर हर फैसला राहुल गांधी करेंगे। 


मुजफ्फरपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन प्रभारी अजय कपूर ने लंबी बैठक की है। बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर नेताओं कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। लगे हाथ उन्होंने यह भी कह दिया कि हमें दूसरे पर अपनी निर्भरता खत्म करनी होगी। पार्टी के नेता राहुल गांधी है और उन्हीं के बताए रास्ते पर हमें आगे बढ़ना है। 


बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर पहले ही चुप्पी साध चुके हैं। अब संगठन प्रभारी अजय कपूर ने भी कह दिया है कि तेजस्वी के नेतृत्व पर भी महागठबंधन में फैसला राहुल गांधी लेंगे। उधर आरजेडी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर तेजस्वी यादव का नाम आगे करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।

टैग्स