ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

तेजस्वी के बयान पर बवाल हुआ तो सफाई देने लगी RJD, समझा दिया ठंडा करने का मतलब

PATNA : बिहार में सत्ता से बेदखल हुई भाजपा नेता के अंदर गर्मी काफी ज्यादा बढ़ी हुई है. मौसम का मिजाज भी बदला है. ऐसे में अब आरजेडी के नेता पूरे बिहार में घूम घूमकर बीजेपी नेताओं को

तेजस्वी के बयान पर बवाल हुआ तो सफाई देने लगी RJD, समझा दिया ठंडा करने का मतलब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में सत्ता से बेदखल हुई भाजपा नेता के अंदर गर्मी काफी ज्यादा बढ़ी हुई है. मौसम का मिजाज भी बदला है. ऐसे में अब आरजेडी के नेता पूरे बिहार में घूम घूमकर बीजेपी नेताओं को ठंडा कर देंगे. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को ठंडा करने का बयान क्या दिया कि उसके बाद से राजद नेताओं की सफाई आने लगी है. 



राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि ठंडा करने का मतलब है कि इस गर्मी वाले मौसम में बीजेपी नेताओं को जूस शरबत और ठंडाई देकर उनके मिजाज को ठंडा करना है न कि इसका कोई और मतलब है.



आपको बता दें कि महागठबंधन की सरकार बनते ही तेजस्वी यादव ने कहा था कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं उन सब को ठंडा कर दिया जाएगा. दरअसल बिहार में राजद नेताओं के घर पर सीबीआई की रेड हुई थी. उसके बाद तेजस्वी यादव ने यह बयान दिया था कि बीजेपी सत्ता से बाहर होने के बाद बौखला गई है. बौखलाहट में इस तरीके का एक्शन सीबीआई से करवा रही है. ऐसे में बाहरी बीजेपी नेताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिहार के लोग किसी को छोड़ेंगे नहीं. तेजस्वी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि नित्यानंद सहित बीजेपी के तमाम नेताओं को ठंडा कर दिया जाएगा. जब इस पूरे मामले पर बवाल हुआ तो अब आरजेडी के तरफ से सफाई आनी शुरू हुई है. आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने ठंडा करने का मतलब समझाया है.

टैग्स