ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

तेजस्वी ने तेजप्रताप की साली को दिया धोखा, करिश्मा को दानापुर से कर दिया बेटिकट

PATNA: तेजस्वी यादव ने तेजप्रताप यादव की साली को धोखा दिया है. ऐश्वर्या राय की बहन करिश्मा राय चुनाव से पहले आरजेडी में शामिल हुई थी. वह दानापुर से आरजेडी को टिकट पर चुनाव लड़

तेजस्वी ने तेजप्रताप की साली को दिया धोखा, करिश्मा को दानापुर से कर दिया बेटिकट
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने तेजप्रताप यादव की साली को धोखा दिया है. ऐश्वर्या राय की बहन करिश्मा राय चुनाव से पहले आरजेडी में शामिल हुई थी. वह दानापुर से आरजेडी को टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन आरजेडी ने दानापुर से रीतलाल यादव को मैदान में उतार दिया. 

नामांकन से कुछ घंटे पहले मिला टिकट

करिश्मा राय दानापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन नामांकन से एन वक्त पहले दानापुर से रीतलाल यादव को आरजेडी ने सिंबल दे दिया और रीतलाल दानापुर से नामांकन कर चुनावी मैदान में उतर गए. आरजेडी के फैसले से करिश्मा राय को बड़ा झटका लगा है. अब देखना है कि क्या आरजेडी करिश्मा को आगे किसी सीट में एडजस्ट करती है की नहीं. करिश्मा का फैसले का भी इंतजार है कि वह अगला कदम क्या उठाती हैं.

2 जुलाई को हुई थी शामिल

2 जुलाई को करिश्मा राय ने पार्टी में शामिल होने के बाद लालू प्रसाद , राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव तेजस्वी यादव और मीसा भारती की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि आज मैं भले ही पार्टी में शामिल हो रही हूं. लेकिन लालू परिवार से उनका दादा दारोगा राय प्रसाद के समय से पारिवारिक संबंध है. दोनों परिवार एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते रहा है. करिश्मा राय ने कहा था कि तेजस्वी यादव युवा हैं उन्होनें एक नयी सोच की शुरूआत की है. वे सकारात्मक दिशा में काम कर रहे हैं. करिश्मा राय ने बताया था कि वे डेंटिस्ट हैं पैसा कमाना ही जीवन का उदेश्य नहीं है, वे अब समाज सेवा का काम करना चाहती हैं, वे गरीबों की मदद करना चाहती हैं, उन्होनें कहा था कि राजनीति में उतरने के लिए मेरे प्रेरणास्रोत मेरे दादाजी दारोगा प्रसाद राय हैं जो बिहार की जनता के लिए समर्पित होकर काम कर चुके हैं.

टैग्स