ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार में चुनाव कराने लायक हालात नहीं, तेजस्वी बोले.. नीतीश जल्दबाजी में लाशों के ढेर पर चुनाव कराना चाहते हैं

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हालात को देखते हुए विधानसभा चुनाव पर अब सवाल उठने लगा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में हालात विधानसभा चुनाव कराने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हालात को देखते हुए विधानसभा चुनाव पर अब सवाल उठने लगा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में हालात विधानसभा चुनाव कराने लायक नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बाकी बात चुनाव आयोग देखेगा.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में चुनावी तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार में लाशों के ढेर पर चुनाव करना चाहते हैं पता नहीं नीतीश कुमार को किस बात की जल्दबाजी है. तेजस्वी यादव ने पूछा है कि क्या नीतीश कुमार को इस बात का डर है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन रहते चुनाव हो जाएगा.

इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में जेडीयू की तरफ से की जा रही चुनावी तैयारी और वर्चुअल रैली पर भी तंज कसा है. तेजस्वी ने कहा है कि आप डिजिटल रैली कर रहे हैं जबकि लोगों का आज ठीक से इलाज तक नहीं हो पा रहा. मुख्यमंत्री आवास तक कोरोना का है ऐसी बीमारी जिससे पूरी दुनिया परेशान है उसे  सरकार हल्के में ले रही है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि पता नहीं नीतीश कुमार को चुनाव की इतनी जल्दबाजी क्यों है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता