ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

Bihar Politics: मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने वालों.. तेज प्रताप ने क्यों कहा पार्टी या परिवार नहीं सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला?

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर पार्टी और परिवार पर अप्रत्यक्ष हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब फैसला कोई दल या परिवार नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट और जनता करेगी।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: 12 साल पुराने कथित प्रेम संबंध के कारण पार्टी और परिवार से बेदखल हो चुके तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया के जरीए अपनी बातों को रख रहे हैं। पिछले दिनों तेज प्रताप ने लालू फैमिली में मौजूद किसी जयचंद का जिक्र किया था। अब उन्होंने कहा है कि उनकी खामोशी को कमजोरी समझने की भूल करने वालों को जल्द ही जवाब मिलने वाला है।


तेज प्रताप यादव ने एक्स पर अपनी तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा है। तस्वीर में वह आरजेडी की टोपी पहने हुए हैं और सामने लगी अपने पिता लालू प्रसाद की तस्वीर को बड़े ही गौर से निहार रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही, शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा, झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा ,कोई दल या परिवार नहीं”।


तेज प्रताप यादव के पोस्ट के बाद इसके राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारे में एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि पार्टी और परिवार में अपने हक के लिए तेज प्रताप यादव जनता के बीच तो जाएंगे ही सुप्रीम कोर्ट तक का रूख कर सकते हैं हालांकि ये सिर्फ कयास हैं। तेज प्रताप इशारों में किसके ऊपर हमला बोल रहे हैं, यह तो वही जानें लेकिन उनके इस पोस्ट से तो साफ हो गया है कि लालू फैमिली में कोई न कोई ऐसा शख्स मौजूद है जो तेजप्रताप यादव के निशाने पर है। अब आने वाले समय में तेजप्रताप क्या खुलासा करते हैं, सभी की इसपर नजर है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता