ब्रेकिंग
बिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआत

तेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIR

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर 20 लाख रुपये नकद और लाखों के कीमती सामान चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। तेज प्रताप की शिकायत पर सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव के घर चोरी
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

पटना: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल राय रात में 20 लाख नगद और लाखों का सामान लेकर रात में बाउंड्री वाल फांद कर फरार हो गया। तेजप्रताप यादव ने अपने पीए पर खुद ये आरोप लगाया है और इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। ये वहीं मोतीलाल राय है, जिसके खिलाफ आकाश यादव ने केस दर्ज कराया है कि मोतीलाल और तेज प्रताप यादव ने जबरन घर में घुस कर धमकी दी है।


तेजप्रताप यादव ने दर्ज कराई FIR

पटना के सचिवालय थाना में दर्ज कराई गई शिकायत में तेजप्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया है  उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पटना स्थित आवास से लगभग 20 लाख रुपये नकद और कई महंगे सामान चोरी हो गए हैं।सचिवालय थाना में सोमवार की रात दिए गए लिखित आवेदन में तेज प्रताप यादव ने मोतीलाल राय पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि चोरी की इस घटना को उनके निजी सहायक ने ही अंजाम दिया है।


क्या क्या हुआ चोरी

तेज प्रताप यादव की शिकायत के अनुसार, 22 जून की रात उनके आवास की अलमारी से निम्नलिखित सामान गायब पाए गए। 

1. लगभग 20 लाख रुपये नकद

2. दो तोला सोने की चेन

3. एक सोने की अंगूठी

4. चार नए ड्रोन

5. दो हार्ड डिस्क

6. एक आईपैड

7. एक मैकबुक

8. एक लेनोवो लैपटॉप

9. चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन


तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि चोरी गई 20 लाख रुपये की नकदी उनकी पार्टी जनतांत्रिक जनता दल के फंड की राशि थी।


बाउंड्री वाल कूद कर भागा

आवेदन में तेज प्रताप यादव ने दो प्रत्यक्षदर्शियों का जिक्र किया है। शिकायत के मुताबिक, घटना वाली रात करीब 11:30 बजे दो व्यक्तियों ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास परिसर की बाउंड्री फांदकर बाहर निकलते हुए देखा। इन दोनों व्यक्तियों को मामले का प्रत्यक्ष गवाह बताया गया है।


तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना प्रभारी से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा है कि:मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए और आरोपी मोतीलाल राय की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। इसके साथ ही चोरी गए नकद और  अन्य सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए


पुलिस ने शुरू की छानबीन

तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं और अपनी अलग पार्टी जेजेडी चल रहे हैं। मोतीलाल राय लंबे समय से उनके निजी सहायक के रूप में कार्यरत थे। इस घटना से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। तेज प्रताप यादव को लेकर पहले भी गंभीर सवाल उठे हैं और वे पहले भी अपने करीबियों पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. 


सुबह सुबह पहुंची पुलिस 

अभी तक पुलिस ने इस शिकायत पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन थाना स्तर पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार की सुबह सुबह पुलिस तेजप्रताप यादव के घर पहुंची और छानबीन की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च स्तर पर भी निगरानी रखी जा रही है।


रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता