ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

TEJPRATAP YADAV : पांच जयचंदों में से एक ने छोड़ा बिहार .., तेजप्रताप ने किसको लेकर किया इशारा

TEJPRATAP YADAV : आरजेडी से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी अलग पहचान बनाने में जुट गए हैं

TEJPRATAP YADAV
TEJPRATAP YADAV
© file photo
Mukesh Srivastava
3 मिनट

TEJPRATAP YADAV : बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब महज कुछ महीनों का समय बचा हुआ है। ऐसे में तमाम राजनेता न सिर्फ जनता के बीच जाकर एक्टिव हो रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में अब लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मोर्चा खोल रखा है। इसी कड़ी में अब उन्होंने एक बार फिर जयचंद को लेकर नया ट्वीट किया है। 


तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "एक महत्वपूर्ण सूचना: पांच जयचंदों में से एक जयचंद आज बिहार छोड़कर भागने वाला है। आज शाम पटना जंक्शन से अपने पूरे परिवार समेत भागने की तैयारी कर चुका है। जब चुनाव का समय आया तो मैदान छोड़कर कर भागना ये क्या दर्शाता है आप जनता और मीडिया के भाई बंधु ही तय करें। कोई भी जयचंद मेरी नजरों से बच नहीं सकता है। धीरे धीरे और बचे हुए जयचंदों का भी चेहरा और चरित्र जल्द सामने आएगा। क्योंकि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि सभी मीडिया बंधु साथियों से कहना है कि अलर्ट मोड पर रहिए ये जयचंद पटना एयरपोर्ट, पटना जंक्शन या बस स्टैंड से भी जाकर भाग सकता है"। इससे पहले भी तेजप्रताप यादव ने अनुष्का के भाई आकाश को जयचंद करार दे चुके हैं। इसके बाद अब उन्होंने कहा है कि कोई जयचंद कितनी भी बड़ी से बड़ी भी साजिश करले, लेकिन वो हमसे कभी जीत नहीं पाएगा। हम बिहार की राजनीति में अपने संगठन और सोशल प्लेटफार्म टीम तेज प्रताप यादव के माध्यम से पूरे राज्य में जन संवाद करेंगे और चुनाव भी लड़ेंगे। अब जिसको फ़ड़ियाना है वो मैदान में आके हमसे मुकाबला करे।


गौरतलब हो कि तेज प्रताप यादव ने इस बार के विधानसभा चुनाव में महुआ से लड़ने का ऐलान किया है। अभी इस सीट से आरजेडी के मुकेश रोशन विधायक हैं। तेज प्रताप ना सिर्फ अपनी पार्टी या इंडिया गठबंधन को बल्कि एनडीए के प्रत्याशी को भी चुनौती देंगे। इस सीट पर आरजेडी का लगातार 10 साल से कब्जा है। अब देखना होगा कि यहां से तेज प्रताप लड़ते हैं तो क्या कुछ नतीजा निकल कर आता है।