ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

तेजस्वी के साथ धरने पर बैठे तेज प्रताप, पार्टी के कई विधायक भी हैं मौजूद

PATNA : इस वक्त ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां जंक्शन पर दूध मार्केट तोड़े जाने के बाद धरने पर बैठे तेजस्वी यादव का साथ देने उनके बड़े भाई तेज प्रताप भी पहुंच गए

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : इस वक्त ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां जंक्शन पर दूध मार्केट तोड़े जाने के बाद धरने पर बैठे तेजस्वी यादव का साथ देने उनके बड़े भाई तेज प्रताप भी पहुंच गए हैं. पटना में भारी बारिश के बीच तेजस्वी यादव घुटने भर पानी में दूध मार्केट में अपने समर्थकों के साथ डटे हुए हैं. इसी बीच उनके बड़े भाई का भी साथ मिल गया है. तेजस्वी और तेज प्रताप के साथ पार्टी के कई विधायक भी धरने पर बैठे हैं. इससे पहले तेज बारिश के बीच भी तेजस्वी यादव अपने समर्थक के साथ मौके पर डटे रहे उनके साथ विधायक भोला यादव भी दूध मार्केट में समर्थको के साथ डटे रहे. इस दौरान तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों के मुंह से निवाला छीना है. उन्होंने कहा कि दूध मार्केट तोड़े जाने से सैंकड़ों परिवारों का रोजगार छिन गया है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने बिना किसी जानकारी के सरकार ने दूध मार्केट को तोड़कर लोगों को सड़क पर ला दिया. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता