ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

तेजप्रताप ने नीतीश की उड़ायी खिल्ली ; भीड़ से पूरा पटना पड़ गया छोटा, गांधी मैदान धंस गया 56 इंच नीचे

PATNA : सीएम नीतीश कुमार के कार्यकर्ता सम्मेलन की लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने खूब खिल्ली उड़ायी है। इतना ही नहीं जन्मदिन की बधाई देते हुए भी तेजप्रताप नीतीश की खिंचाई करते ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार के कार्यकर्ता सम्मेलन की लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने खूब खिल्ली उड़ायी है। इतना ही नहीं जन्मदिन की बधाई देते हुए भी तेजप्रताप नीतीश की खिंचाई करते हुए बाज नहीं आए। 


गांधी मैदान में आयोजित जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन की तस्वीरें टैग करते हुए तेजप्रताप यादव ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि पूरा पटना रैली के रंग में रंग गया, हुजूम ऐसा था कि पटना छोटा पर गया।गांधी मैदान का 56 इंच नीचे धंसने जैसी खबरें आ रही है। दरअसल  ये कह कर तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार के जन्मदिन पर आयोजित  कार्यकर्ता सम्मेलन को फ्लॉप करार देते हुए मजाक उड़ाया है। नीतीश कुमार की रैली के दौरान वायरल तस्वीरों से विपक्ष की बांछे खिली हुई हैं। पूरा विपक्ष भीड़ नहीं जुटने से गदगद है। इससे पहले आरजेडी के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर भी तंज कसा गया। ट्वीट कर लिखा गया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जदयू द्वारा संपूर्ण बिहार से महारैला का आयोजन किया है। CM नीतीश कुमार मंच पर है और मैदान भीड़ से ठसाठस भरा है।पहले मैदान घिरवाया, फिर क़ालीन बिछवाया लेकिन भीड़ कहाँ?अब कहेंगे यह कार्यकर्ता सम्मेलन है। 


वहीं तेजप्रताप ने इससे पहले सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए भी तंज कसा। तेजप्रताप ने लिखा कि सबसे कम समय में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने वाले महान व्यक्तित्व बिहार के मुख्यमंत्री मा. श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। तेजप्रताप के इस अंदाज से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होनें यहां भी नीतीश की खिंचाई कर डाली है।

टैग्स