ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

तेजप्रताप का बिंदास अंदाज, राजनीतिक घमासन के बीच शॉपिंग कर रहे लालू के लाल

PATNA: लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी की गैर मौजूदगी में इस बार विधानसभा के मानसून सत्र में पार्टी की बागडोर तेज प्रताप के हाथों में रहेगी. तेज प्रताप भी इस बात को बखूबी समझ रहे हैं

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी की गैर मौजूदगी में इस बार विधानसभा के मानसून सत्र में पार्टी की बागडोर तेज प्रताप के हाथों में रहेगी. तेज प्रताप भी इस बात को बखूबी समझ रहे हैं और लगता है कि तेज इसके लिए खासा तैयारी भी कर रहे हैं. https://www.youtube.com/watch?v=6lUAo6J4zkU तेज प्रताप ने की शॉपिंग विधानसभा के मानसून सत्र में इस बार लालू के बड़े लाल तेज प्रताप का अलग ही अंदाज दिखेगा. तेजस्वी के राजनीतिक सीन से गायब रहने के बाद तेज प्रताप ने इस बार आरजेडी की सदन में दमदार मौजूदगी के लिए खास तैयारियां की हैं. इन दिनों वो जमकर शॉपिंग कर रहे हैं. उनकी खास पसंद खादी का कुर्ता, बंडी और शर्ट है. जिसे पहनकर इस बार तेज प्रताप सदन में कुछ अलग अंदाज में दिखाई देंगे. अलग-अलग ड्रेसों में दिखेंगे तेज अपनी ड्रेस को लेकर खासा जागरुक तेज प्रताप अगर सदन में अलग-अलग दिन अलग-अलग ड्रेसों में दिखें तो कोई हैरानी नहीं होगी. सदन का मानसून सत्र एक महीने चलेगा इस दौरान तेज प्रताप ने पहले ही कह दिया है कि उनकी पार्टी सत्ता पक्ष को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी. उनकी तरफ से तैयारी पूरी है. कुछ यही सोचकर तेज प्रताप राजधानी के बोरिंग रोड इलाके में खादी के कपड़ों की मार्केटिंग करने आए.  हालांकि इस दौरान उन्होंने कुछ बात तो नहीं की लेकिन उनका बॉडी लैंग्वेज यह साफ बयां कर रहा था कि इस बार वो कपड़ों के मामले में कुछ ज्यादा ही सजग दिखाई दे रहे हैं.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता