ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

तेजस्वी को बिहार का CM बनाकर चैन की ‘बांसुरी’ बजाएंगे तेजप्रताप, बाबाओं की खोलेंगे पोल

PATNA: तेजप्रताप यादव सभा को संबोधित करते हुए अपने निराले अंदाज में दिखे और कहा कि मैं नेता के साथ-साथ बड़ा बाबा हूं. मैं बड़े-बड़े बाबाओं का पोल खोल दूंगा. तेजप्रताप तेजस्वी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजप्रताप यादव सभा को संबोधित करते हुए अपने निराले अंदाज में दिखे और कहा कि मैं नेता के साथ-साथ बड़ा बाबा हूं. मैं बड़े-बड़े बाबाओं का पोल खोल दूंगा. तेजप्रताप तेजस्वी की बेरोजगारी यात्रा निकलने से पहले पटना के वेटनरी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

तेजस्वी सीएम बनेंगे तो बजाऊंगा बांसुरी

तेजप्रताप ने लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी से अनुमति मांगी और बोले कि तेजस्वी अगर आपकी अनुमति हो तो क्या मैं शंख बजा सकता हूं. इस पर तेजस्वी ने सहमति दी तो तेज प्रताप शंख बजाने लगे. बोले कि सब शुद्ध हो गया. पापी नेताओं का अंत होगा. यही नहीं शंख बजाने के बाद बोले की जब तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बनेंगे तो वह बांसुरी बजाएंगे.

नीतीश कुमार ने किया शिक्षा को चौपट

तेजप्रताप यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है. जब शिक्षा ही नहीं रहेगा तो युवाओं को कैसे रोजगार मिलेगा, लेकिन तेजस्वी की सरकार में लोगों ने ज्ञान दिया जाएगा. बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा. मेरा अर्जुन यात्रा पर निकलने वाला हैं.

टैग्स