ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

तबादले से नाराज मंत्री रामसूरत राय बोले.. किसी से कोई नाराजगी नहीं, सीएम नीतीश मेरे अभिभावक हैं

PATNA : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादले को रद्द किये जाने से नाराज मंत्री रामसूरत राय नाराज ने कहा कि उन्हें नीतीश सरकार से कोई नाराजगी नहीं है. उन्होंने इस्तीफा नह

तबादले से नाराज मंत्री रामसूरत राय बोले..  किसी से कोई नाराजगी नहीं, सीएम नीतीश मेरे अभिभावक हैं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादले को रद्द किये जाने से नाराज मंत्री रामसूरत राय नाराज ने कहा कि उन्हें नीतीश सरकार से कोई नाराजगी नहीं है. उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है और सबकुछ ठीक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर किए गए ट्रांसफर को रद्द करने के बाद रामसूरत राय नाराज थे. खबर आई थी कि उन्होंने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से मिलकर इस्तीफे की पेशकश भी कर दी थी.


रामसूरत राय ने पिछले कुछ दिनों से चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने कहा कि वे किसी से नाराज नहीं हैं और इस्तीफा नहीं दिया है. ऑल इज वेल है, इसमें किसी तरह का विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है. सरकार में सभी काम नियमों के दायरे में होते हैं. किसी तरह का कोई झगड़ा या विवाद नहीं है. उन्होंने सीएम नीतीश को अपना गार्जियन बताया और कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है.


बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 30 जून को सैकड़ों पदाधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया गया था, जिसे बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर रद्द कर दिया गया. तबादले के रद्द होने के बाद मंत्री रामसूरत नाराज हो गए थे. उन्होंने कहा था कि अगर विभाग में मंत्री की बात नहीं चलती तो पद पर रहने का क्या मतलब. 

टैग्स