ब्रेकिंग
Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

रूपेश हत्याकांड के खुलासे में देरी से डिप्टी सीएम का सब्र टूटा, DGP से पूछा.. केस में क्या हो रहा है?

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को एक हफ्ता गुजर चुका है, लेकिन अब तक पटना पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है. पटना पुलिस के हाथ ना तो

रूपेश हत्याकांड के खुलासे में देरी से डिप्टी सीएम का सब्र टूटा, DGP से पूछा.. केस में क्या हो रहा है?
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को एक हफ्ता गुजर चुका है, लेकिन अब तक पटना पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है. पटना पुलिस के हाथ ना तो शूटर आए हैं और ना ही पुलिस यह बता पाई है कि रूपेश सिंह की हत्या के पीछे कौन लोग शामिल थे. किसने इस बड़ी साजिश को अंजाम दिया.


रूपेश मर्डर केस में पुलिस के कछुआ चाल से बिहार के डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद के सब्र का बांध भी टूट गया है. आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान तार किशोर प्रसाद ने जब डीजीपी एसके सिंघल को फोन मिलाया तो उन्होंने रुपेश केस की प्रगति को लेकर भी उनसे जानकारी ली. तार किशोर प्रसाद ने पूछा कि रूपेश मर्डर केस में अब तक के पुलिस से कहां तक पहुंची है. डीजीपी एसके सिंघल को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि डिप्टी सीएम से इस मामले में जानकारी मांग सकते हैं. 


डीजीपी से बातचीत खत्म होने के बाद डिप्टी सीएम में तार किशोर प्रसाद ने कहा कि रूपेश मर्डर केस को लेकर पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और डीजीपी ने उन्हें बताया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा. बता दें कि रुपेश सिंह की हत्या के करीब एक सप्ताह हो गया है. लेकिन पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. इस हत्या के बाद विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहा है. यहां तक की महाजंगलराज बता चुका है.  तेजस्वी यादव और रुपेश के परिजनों भी इस हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की. रुपेश के बड़े भाई ने भी तीन दिन पहले कहा था कि उनको बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है. वही, तेजस्वी यादव रुपेश हत्याकांड में किसी बड़े आईएएस अधिकारी और नीतीश कुमार के किसी मंत्री का भी हाथ होने का शक जता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अगर सही से जांच हो तो इसका खुलासा हो जाएगा. पप्पू यादव भी कई अधिकारियों पर आरोप लगा चुके हैं. 

टैग्स