ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

सम्राट चौधरी के CM बनने पर बोले तारिक अनवर, कहा..दल बदलने में इनका जवाब नहीं

कटिहार में कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें दल बदलू बताया और कहा कि उनका राजनीतिक DNA कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। तारिक ने कहा कि आने वाले समय में वो कहां जाएंगे, यह कहना मुश्किल है।

बिहार न्यूज
सम्राट चौधरी पर कांग्रेस का निशाना
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR:सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने और बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम पर मुहर लगने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोग आज होली और दिवाली साथ-साथ मना रहे हैं। वही विपक्षी दल कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर अपने बयान से सुर्खियों में आ गये हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी को दल बदलू बताते हुए कहा कि दल बदलने में उनका जवाब नहीं है।


तारिक अनवर ने आगे कहा कि सम्राट चौधरी की राजनीति की शुरुआत लालूजी की पार्टी आरजेडी से हुई है। सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी खुद कांग्रेस में थे। तारिक अनवर ने कहा कि इसलिए कह सकते हैं कि सम्राट चौधरी का डीएनए कांग्रेस का डीएनए है। इसके बाद कई पार्टियों में वो बारी-बारी से गये और अंत में बीजेपी में आ गये। तारिक अनवर ने आगे कहा कि आने वाले समय में वो कहां जाएंगे, यह कहना मुश्किल है।


अपने एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे तारिक अनवर ने कल मुख्यमंत्री बनने वाले सम्राट चौधरी पर हमला बोला। कहा कि सम्राट चौधरी की राजनीतिक वंशावली की याद दिलाते हुए तीखा तंज कसा। कहा कि आज भले ही सम्राट चौधरी भाजपा के झंडे तले 'हुंकार' भर रहे हों, लेकिन उनकी असलियत और उनका राजनीतिक DNA पूरी तरह से कांग्रेसी है।


तारिक अनवर का इशारा सम्राट चौधरी के पिता, दिग्गज नेता शकुनी चौधरी की ओर था, जिनका लंबा राजनीतिक इतिहास कांग्रेस और समाजवाद से जुड़ा रहा है। अनवर ने साफ लहजे में कहा कि जो नेता आज कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, वे खुद कांग्रेस की ही नर्सरी में पल-बढ़कर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। सम्राट चौधरी आज जिस पद पर हैं और जो राजनीति कर रहे हैं, उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि उनका राजनीतिक आधार और उनके संस्कार कांग्रेस की ही देन हैं। उनका DNA बदला नहीं जा सकता।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट