ब्रेकिंग
नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

तमिलनाडु पर तेजस्वी के दावे से नीतीश सहमत नहीं: CM ने विशेष टीम भेजने का एलान किया, तेजस्वी ने कहा था-बिहारियों को कुछ नहीं हुआ

PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा के मामले में तेजस्वी यादव के दावे पर उनकी सरकार ने ही भरोसा नहीं जताया है. तेजस्वी यादव ने आज विधानसभा में कहा था कि तमिलनाडु में बिहारि

तमिलनाडु पर तेजस्वी के दावे से नीतीश सहमत नहीं:  CM ने विशेष टीम भेजने का एलान किया, तेजस्वी ने कहा था-बिहारियों को कुछ नहीं हुआ
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा के मामले में तेजस्वी यादव के दावे पर उनकी सरकार ने ही भरोसा नहीं जताया है. तेजस्वी यादव ने आज विधानसभा में कहा था कि तमिलनाडु में बिहारियों पर कोई हमला नहीं हुआ. भाजपा झूठा अफवाह फैला रही है. लेकिन शाम होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार की एक विशेष टीम भेजने का एलान कर दिया. बिहार सरकार ने आनन फानन में एक टीम बनायी है, जो शनिवार को पटना से चेन्नई रवाना होगी. ये टीम वहां जाकर पूरे मामले को देखेगी और बिहार के लोगों की मदद करेगी.


आरोपों के बाद तेजस्वी ने किया था दावा

बता दें कि तमिलनाडु में हिंसा के मामले पर आज बिहार विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ था. विपक्षी भाजपा के विधायकों ने आरोप लगाया कि जब तमिलनाडु में बिहारियों पर जुल्म हो रहा था तो तेजस्वी यादव चार्टर फ्लाइट से तमिलनाडु जाकर वहां के मुख्यमंत्री का बर्थ डे सेलेब्रेट कर रहे थे. इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि बीजेपी सरासर झूठा अफवाह फैला रही है. तमिलनाडु में किसी बिहारी को कुछ नहीं हुआ है. 


नीतीश ने विशेष टीम बनाया, कल रवाना होगी टीम

लेकिन तेजस्वी यादव के दावे से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही संतुष्ट नहीं है. बिहार सरकार ने अपने तीन अधिकारियों की टीम बना दी है जो शनिवार को पटना से चेन्नई रवाना हो रही है. इस टीम में श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव बालामुरूगन डी और सीआईडी के आईजी पी. कन्नन शामिल हैं. बिहार सरकार की ये एक स्पेशल टीम तमिलनाडु पहुंच कर पूरे मामले की सघन जांच करेगी और उन लोगों को मदद करेगी जो बिहार लौटना चाहते हैं.


दरअसल इससे पहले बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला था. सीएम के कक्ष में हुई मुलाकात में ये मांग की गई कि तमिलनाडु में फंसे हुए बिहार वासियों को सुरक्षित निकाला जाए और बिहारियों के साथ जो हिंसा की घटना हुई है उसकी जांच के लिए बिहार से विशेष टीम भेजी जाए. उसके बाद नीतीश कुमार के निर्देश पर विशेष टीम बनायी गयी औऱ उसे शनिवार को ही तमिलनाडु भेजने का फैसला लिया गया. जाहिर है नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के उन दावों से सहमत नहीं हैं जिसमें बिहारियों के साथ कुछ नहीं होने की बात कही जा रही है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हम लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर अपनी मांग रखी थी कि बिहार से एक टीम को तमिलनाडु भेजा जाए. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव को बुलाकर कहा कि अधिकारियों की एक टीम बनाकर कल ही तमिलनाडु भेजा जाये.  मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जो लोग भी तमिलनाडु से बिहार आना चाहते हैं उन्हें वापस लाया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को खास तौर पर कहा है कि बिहार के अधिकारी खास तौर पर उन इलाकों में जायें जहां बिहारियों के साथ मारपीट की खबरें आ रही हैं. बिहार सरकार की  टीम बिहार के लोगों और स्थानीय प्रशासन से बात करेगी तथा बिहार के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सही कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.