ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

तमिलनाडु मामले पर बोले ललन सिंह..कनफूकवा पार्टी है बीजेपी..भाजपाइयों को दिल्ली की सत्ता जाने का भय' सता रहा

PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई मामले पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर पर हमला बोला। ललन सिंह ने बीजेपी को कनफूकवा पार्टी बताया। कहा कि इस तरह का अफवाह फ

 तमिलनाडु मामले पर बोले ललन सिंह..कनफूकवा पार्टी है बीजेपी..भाजपाइयों को दिल्ली की सत्ता जाने का भय' सता रहा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई मामले पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर पर हमला बोला। ललन सिंह ने बीजेपी को कनफूकवा पार्टी बताया। कहा कि इस तरह का अफवाह फैलाना भाजपा की हताशा को दर्शाता है। बीजेपी के नेता बेमतलब अफवाह फैला रहे हैं। इस मामले में बीजेपी के लोग भी गिरफ्तार हुए है। 


ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी कनफुकवा पार्टी है। इस तरह की सुनियोजित अफ़वाह फैलाना उनकी हताशा को दर्शाता है। भाजपाइयों को 'दिल्ली की सत्ता जाने का भय' सता रहा है। दिल्ली की गद्दी का रास्ता बिहार और यूपी से ही होकर जाता है, जहां से बीजेपी का सफ़ाया होना तय है।


वही तमिलनाडु मामले पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार ने तमिलनाडु में एक टीम भी भेजी है जो वहां की स्थितियों से अवगत कराएंगे। इस मामले की सच्चाई को सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई कही भी इस देश में रह सकता है। समाज को बांटने का काम करने वालों से हमें सावधान रहना होगा। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से बात की थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। फिर भी मामले की जांच के लिए बिहार से एक प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 


क्या मजदूरों को तमिलनाडु वापस जाना चाहिए? पटना में मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि क्यों नहीं तमिलनाडु जा सकते हैं एकदम जाना चाहिए। देश में कही भी किसी को आने और जाने पर रोक नहीं है। कही भी कोई देश में जा सकता है। कोई एक व्यक्ति यदि गलती करता है तो इसके लिए पूरा राज्य दोषी कैसे हो सकता है। ये मुल्क हम सबका है। हम कही भी आ और जा सकते हैं लोग हमारे यहां भी आ सकते है। यदि कोई इस तरह की ओछी हरकत करता है तो हमलोग कहेंगे की वहां की सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। 


तेजस्वी ने केंद्र की मोदी सरकार पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि भारत सरकार की भूमिका क्या बनती है। दो राज्यों में विवाद उत्पन्न होने की बात चल रही है तो इसका समाधान करना चाहिए ना.. हमलोग तो टीम भेज रहे है..सारा कुछ कर रहे है.. कोई भी कही भी इस देश में रहकर समाज को बांटने का काम करेगा तो हमें सावधान रहना होगा। तमिलनाडु पुलिस का मानना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। हमारे सामने भी जो वीडियो आया उसे देखा जिसकी सच्चाई के लिए हमलोगों ने टीम भेजी है। सरकार गंभीर है तभी तो टीम भेजा गया है। सच्चाई सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।