ब्रेकिंग
MLC चुनाव के नतीजों से पहले पटना में जश्न की तैयारी, गोलघर के पास हाथी-घोड़ा, ऊंट और बैंड-बाजा सजधज कर तैयार✦राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦MLC चुनाव के नतीजों से पहले पटना में जश्न की तैयारी, गोलघर के पास हाथी-घोड़ा, ऊंट और बैंड-बाजा सजधज कर तैयार✦राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार

तमिलनाडु हिंसा : VIP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बोले मुकेश सहनी .. बिहारीयों की चिंता किसी को नहीं

PATNA : तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर कहर टूट पड़ा है। यहां मजदूरों के खिलाफ भड़की हिंसा में अब तक दस से अधिक लोगों की हत्या का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि

 तमिलनाडु हिंसा : VIP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बोले मुकेश सहनी .. बिहारीयों की चिंता किसी को नहीं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर कहर टूट पड़ा है। यहां मजदूरों के खिलाफ भड़की हिंसा में अब तक दस से अधिक लोगों की हत्या का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वहां का जो वीडियो वायरल हुआ है वो फेक हैं और इस तरह का कोई भी मामला नहीं है। इस बीच अब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी के तरफ से इस पुरे मामले को लेकर  निंदा  जताई गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि, हमारी पार्टी उनकी सहायता के लिए हरसंभव तैयार है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि, तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के भाइयों पर हो रहे अत्याचार एवं बर्बरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है । उन्होंने कहा कि वीआइपी पार्टी इस दुख की घड़ी में उन सभी भाइयों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। इसको लेकर सहनी ने पार्टी के तरफ से हेल्प लाइन नंबर (9155990238) भी जारी किया गया है।


उन्होंने कहा कि, आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिहार के लोगों को पलायन क्यों करना पड़ता है। आज बिहारीयों की चिंता कोई नहीं कर रहा है। सरकार में बैठे हुए लोग राज्य के मजदूरों के पलायन रोकने को लेकर तनिक भी चिंतित नहीं दिखती है। इसके साथ ही सरकार द्वारा यह कहना कि, यह वीडियो फेक हैं यह उचित नहीं है। इस मांमले में सही तरीकों से जांच होनी चाहिए। 


आपको बताते चलें कि, तमिलनाडु की घटना को लेकर सीएम ने गुरुवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद यह कहा गया है कि, यह न्यूज़ फेक है।