ब्रेकिंग
Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

तामिलनाडु हिंसा को लेकर BJP को दुःख, विजय सिन्हा बोले ... प्रवासियों के लिए बिहार सरकार बनाए मजबूत नियमावली

LAKHISARAI : तमिलनाडु में कथित बिहारी मजदूरों पर हिंसा के मामले में अब जांच तेज हो गई है। शनिवार को बिहार से चार सदस्यीय टीम चेन्नई पहुंच गई है। जिसके बाद अब यह टीम वहां मौजूद प्रव

तामिलनाडु हिंसा को लेकर BJP को दुःख, विजय सिन्हा बोले ...  प्रवासियों के लिए बिहार सरकार बनाए मजबूत नियमावली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : तमिलनाडु में कथित बिहारी मजदूरों पर हिंसा के मामले में अब जांच तेज हो गई है। शनिवार को बिहार से चार सदस्यीय टीम चेन्नई पहुंच गई है। जिसके बाद अब यह टीम वहां मौजूद प्रवासियों से मिलकर उनकी समस्या को सुनेगी और हर एक चीज़ों की बारीकी के साथ जांच कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना रिपोर्ट देगी। इसी बीच अब इस पुरे मामले को लेकर बीजेपी भी थोड़ा शांत रुख अपनाती हुई नजर आ रही है। भाजपा नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। 


दरअसल, अपने एक दिवसीय पर लखीसराय पहुंचे बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु हिंसा को लेकर हम और हमारी पार्टी अपनी संवेदना रखती है।  यह घटना बिल्कुल भी गलत नहीं कहा जा सकता है।  यही वजह है कि हमने इस मामले की जांच करवाने का आग्रह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की जिसके बाद अब एक टीम वहां पहुंच चुकी है। 


इसके आगे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, हमने सरकार से मिलकर इस मामले में जांच की मांग की थी। जिसके बाद आज वहां जांच की टीम पहुंची है। वहां की सरकार भी मदद करने को तैयार है। वहां रह रहे लोग किसी भी तरह की अफवाह में न रहे। किसी भी तरह की घटना दुर्घटना हो या कोई अन्य समस्या हो तो तुरंत वहां मौजूद सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर मदद मांगे।


इसके अलावा उन्होंने बिहार सरकार से यह मांग की है कि बिहार से बाहर जाकर काम करने वाले प्रवासियों के लिए एक मजबूत नियमावली बननी चाहिए।  इसके आलावा उन राज्यों को मार्क करना चाहिए जहां हिंदी बोलने वाले लोगों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है। सरकार को इसको लेकर उन राज्यों से बातचीत करनी चाहिए। 


आपको बताते चलें कि, तामिलनाडु में बिहारी कामगारों पर हमला किया जा रहा है। बताया जा रहा कि बिहार सरकार ने जिन चार अधिकारी को भेजा है। उसमें दो मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं. वहां की भाषा समझने में कोई समस्या न हो इसलिए दो इधर और दो उधर के लोगों को चार सदस्यीय जांच टीम में रखा गया। वहां से कहा जा रहा कि एक एक चीज की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देनी है।