ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

JDU ने तेजस्वी को चेताया, ज्यादा सवाल करेंगे तो आपकी पोल खोल देंगे

PATNA: जदयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि जो लोग रोजगार को लेकर चुनौती दे रहे हैं और जो हमसे सवाल करेंगे तो उनके बारे में बहुत कुछ खुलासा कर देंगे. मैं आरजेडी नेतृत्व को

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जदयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि जो लोग रोजगार को लेकर चुनौती दे रहे हैं और जो हमसे सवाल करेंगे तो उनके बारे में बहुत कुछ खुलासा कर देंगे. मैं आरजेडी नेतृत्व को चुनौती दे रहा हूं कि 1990 से 2005 तक जिस गांव में मतदान करते हैं वहां के लोगों को कितना नौकरी दी. तेजस्वी मां और पिता से पूछकर बता दें. फुलवरिया और सेनार कला में कितने शिक्षक थे.

नीरज ने कहा कि जिस जगह से आपने संपत्ति बनाई है उस गांव के बारे में ही बता दें कि कितने लोगों को लालू-राबड़ी के राज में नौकरी मिला. मैं तेजस्वी को चुनौती देता हूं. तेजस्वी भ्रष्टाचार पर सवाल करते हैं. उनपर खुद आरोप लगा हुआ है. उनके पिता जेल में बंद है और वह दूसरे पर सवाल करते हैं. 

पूर्वांचल के लोगों के पीड़ा के साथ पार्टी

नीरज ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में पूर्वांचल के लोगों के पीड़ा के साथ पार्टी खड़ी है. जो भी परिणाम हो. बाकी पार्टी भी वहां पर चुनाव लड़ी थी. उनको मुंह खोलना चाहिए. नीरज ने कहा कि मैं सर्वे को चुनौती नहीं दे रहा हूं. एनडीए का विस्तार बिहार के लेकर दिल्ली तक हुआ है. यह कम बड़ी बात नहीं है.



टैग्स