ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

इस्तीफे के सवाल पर बोले मदन मोहन झा : सबसे पहले की पहल, राहुल गांधी चाहेंगे तो MLC भी नहीं रहूंगा

PATNA : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में जारी इस्तीफे के दौर के बीच बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बड़ी जानकारी साझा की है। मदन मोहन झा ने राहुल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में जारी इस्तीफे के दौर के बीच बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बड़ी जानकारी साझा की है। मदन मोहन झा ने राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे के बीच कहा है कि उन्होंने इसके लिए सबसे पहले पहल की है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि वह इस्तीफे के सवाल पर मीडिया में कुछ भी नहीं कहेंगे। उनकी पूरी आस्था पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ है और अगर राहुल गांधी चाहेंगे तो वह कांग्रेस एमएलसी का पद भी छोड़ देंगे। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि इस्तीफे को लेकर जानकारी मीडिया में साझा करना जरूरी नहीं समझते हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद वह पहल करने वालों में सबसे आगे रहे हैं। मदन मोहन झा ने अपने बयान से फर्स्ट बिहार झारखंड की उस खबर की पुष्टि कर दी है जिसमें इस बात का खुलासा किया गया था कि प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के बाद सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मौजूदा परिस्थितियों में मदन मोहन झा पर यह दबाव बढ़ गया है कि वह सार्वजनिक तौर पर इस्तीफे का फैसला लें। पटना से राहुल सिंह के रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता