ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सुशील मोदी का राबड़ी पर पलटवार, किसी अवैध संपत्ति से मेरा कोई वास्ता नहीं

PATNA: पूर्व सीएम राबड़ी देवी के विधानपरिषद में सुशील मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जिन संपत्तियों की राबड़ी देवी चर्चा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: पूर्व सीएम राबड़ी देवी के विधानपरिषद में सुशील मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जिन संपत्तियों की राबड़ी देवी चर्चा कर रही हैं उन प्रॉपर्टी से मेरा कोई लेना देना नहीं है. सुशील मोदी ने कहा कि किसी मॉल का मेरे या मेरे परिवार से कोई संबंध नहीं है. सुशील मोदी ने कहा हरेक साल वो अपनी संपत्ति का आंकड़ा चुनाव आयोग और मंत्रिपरिषद में घोषित करते हैं. इसके अलावे उनके पास कोई भी प्रॉपर्टी राबड़ी देवी अगर साबित कर दें तो वो संपत्ति वो उनके परिवार के नाम लिखने को तैयार हैं. इस दौरान सुशील मोदी ने राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर लालू परिवार 141 भूखंड के अलावा 30 से अधिक फ्लैट और आधे दर्जन मकानों के मालिक कैसे बन गए?  महज 29 साल की उम्र में तेजस्वी यादव 52 और तेज प्रताप यादव 28 से ज्यादा सम्पति के मालिक कैसे बन गए? चारा घोटाले के चार-चार मामलों के सजायफ्ता लालू प्रसाद ने क्या सम्पति हथियाने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल कर राबर्ट वाड्रा को भी मात नहीं दे दी?  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता