ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

सुशील मोदी पर ललन सिंह का हमला, कहा-मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, किसी तरह BJP में पुनर्स्थापित होना चाहते हैं

PATNA: ललन सिंह ने राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सुशील मोदी पर भी जोरदार हमला बोला। कहा कि सुशील मोदी मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। सुशील मोदी सिरियस आदमी नहीं है वो बेचारे

सुशील मोदी पर ललन सिंह का हमला, कहा-मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, किसी तरह BJP में पुनर्स्थापित होना चाहते हैं
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: ललन सिंह ने राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सुशील मोदी पर भी जोरदार हमला बोला। कहा कि सुशील मोदी मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। सुशील मोदी सिरियस आदमी नहीं है वो बेचारे इन दिनों काफी परेशानी में हैं। भाजपा में उनका हश्र दुर्गती वाला हो चुका है। वो प्रयास में लगे हुए है कि किसी तरह बीजेपी में पुनर्स्थापित हो जाए। अभी 2024 का चुनाव भी आने वाला है।


ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि नल का जल हमने हर घर में पहुंचाया। उन्होंने लोगों से पूछा की नल का जल हमने पहुंचाया कि नहीं पहुंचाया। ललन सिंह ने इस बयान का जवाब देते हुए कहा कि नल का जल योजना केंद्र की स्कीम नहीं है यह तो बिहार सरकार की योजना है। इसमें केंद्र का एक पैसा नहीं लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था हर घर नल का जल योजना में केंद्र सरकार का एक भी पैसा नहीं लगेगा। नहीं तो फूल क्रेडिट केंद्र की बीजेपी सरकार ले लेगी। 


ललन सिंह ने कहा कि अब बीजेपी नेता सुशील मोदी जवाब दे रहे हैं कि फोर्टिन्ट फाइनेंस का पैसा इसमें लगा हुआ है। फोर्टिन्ट फाइनेंस कमीशन का पैसा फॉर्मूले के तहत हर राज्य को मिलता है। यह बिहार का भी हिस्सा है। ललन सिंह ने सुशील मोदी को कहा कि बिहार को जब उसका हिस्सा मिला है तो आप क्यों प्रवचन दे रहे हैं? जो गंभीर है ही नहीं उनकी बातों पर क्या जवाब देंगे? अपना पद और स्थान सुरक्षित रखने के लिए  और अपने नेता को  खुश करने के लिए जो कुछ बोलता है उसकी बातों का जवाब नहीं देना चाहिए। ललन सिंह ने कहा कि विपक्षी एकता के प्रयास से बीजेपी दहशत में है। वही चिराग को लेकर कहा कि चिराग के बात का हम नोटिस ही नहीं लेते। 


वहीं महाराष्ट्र में हुए सियासी फेरबदल को लेकर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसी तरह के काम में लगी रहती है। धनबल के ताकत पर सरकार को बदलने का काम करती है। यह कोई नयी बात नहीं है। ललन सिंह ने पूराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब हमलोग एनडीए में थे तब भी हमारे साथ भी अरुणाचल में बीजेपी ने धन बल का प्रयोग किया था। चुनाव महाराष्ट्र में भी होना है इसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ेगा। मध्य प्रदेश का चुनाव भी बीजेपी बुरी तरह हारेगी। ललन सिंह ने कहा कि क्षणिक लाभ के लिए कोई धन बल का प्रयोग कर ले लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ने वाला नहीं है। जनता इनके काले कारनामे को देख रही है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का भी जिक्र ललन सिंह ने किया जिसमें वो कह रहे थे कि महाराष्ट्र में 7 हजार करोड़ के घोटाला में एनसीपी के नेता फंसे हुए है। ललन सिंह ने इसे लेकर कहा कि जितने एनसीपी के नेता थे अब वो बीजेपी के वॉशिंग मशीन में चले गये है अब साफ होकर निकलेंगे। ललन सिंह ने बीजेपी से कहा कि यदि हिम्मत है तो  मुंबई मुनिसिपल कॉरपेशन का चुनाव कराके देख लें। यदि यह चुनाव हुआ तो बीजेपी बुरी तरह से हारेगी। 



टैग्स