ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

सुशील मोदी पर ललन सिंह का पलटवार, अतिपिछड़ों के लिए निश्चिंत रहने को कहा

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद से लगातार सियासत हो रही है। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरक्षण को लेकर बिहार सरकार को घेरा तो अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

सुशील मोदी पर ललन सिंह का पलटवार, अतिपिछड़ों के लिए निश्चिंत रहने को कहा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद से लगातार सियासत हो रही है। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरक्षण को लेकर बिहार सरकार को घेरा तो अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोदी को निश्चिंत रहने के लिए कह दिया है। सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार का अति पिछड़ा विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो गया।सरकार चुनाव को लटकाना चाहती है ।



सुशील मोदी पर पलटवार करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से कहा है कि अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण और आरक्षण विरोधी लोगों द्वारा अतिपिछड़ों के लिए चिंता करना सिर्फ दिखावा है। उनके लिए बिना रिजर्वेशन सुनिश्चित किए नगर निकाय चुनाव नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने लिखा है सुशील जी आप निश्चिंत रहिए।



आपको बता दें, बीजेपी नेता और सांसद सुशील कुमार मोदी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। पिछले दिनों भी मोदी ने एक ट्वीटकिया था जिसमें उन्होंने नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के लिए सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था सरकार तो सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रही थी ? फिर review file करने का क्या औचित्य है ? जिस कोर्ट ने सरकार की नगर निकाय चुनाव की याचिका ख़ारिज कर दी,वो क्या राहत देगी ? नीतीश कुमार का अति पिछड़ा विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो गया।सरकार चुनाव को लटकाना चाहती है ।

टैग्स