ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

पलायन वाले बयान पर बैकफुट पर हैं सुशील मोदी, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हुआ एलान...नहीं देंगे ऐसे सवालों का जवाब

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित किया. दिलचस्प ये है प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले यह एलान करवाया गया कि डिप्टी सीएम सिर्फ क

पलायन वाले बयान पर बैकफुट पर हैं सुशील मोदी, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हुआ एलान...नहीं देंगे ऐसे सवालों का जवाब
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित किया. दिलचस्प ये है प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले यह एलान करवाया गया कि डिप्टी सीएम सिर्फ कृषि बिल से संबंधित सवालों के जवाब ही देंगे. आमतौर पर ऐसा होता नहीं है लेकिन इससे साफ जाहिर होता है प्लान को लेकर दिया जाने वाला डिप्टी सीएम का बयान कितना हल्का था और उससे सुशील मोदी की फजीहत किस तरह से बढ़ी है.

दिलचस्प ये है कि कृषि बिल को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर आरजेडी पर हमला बोलते रहे और दूसरी राजनीतिक बातें भी करते रहे. लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले यह एलान करवाया कि कोई राजनीतिक सवाल नहीं पूछे जाएंगे.



1 सप्ताह पहले बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि बिहार में पलायन की परंपरा रही है. बिहार के लोगों को पलायन में आनंद आता है. डिप्टी सीएम ने कहा था कि दो जून की रोटी कमाने के लिए कोई बाहर नहीं जाता. इस बयान ने न सिर्फ बीजेपी बल्कि जेडीयू की भी फजीहत बढ़ा रखी थी. ना तो जेडीयू बीजेपी के बड़े नेता इस बयान को लेकर कुछ बोलने को तैयार थे और ना ही सरकार के कोई मंत्री. इस बयान ने सुशील मोदी को किस तरफ से व्यक्त पर लाकर खड़ा किया है उसकी वानगी देखने को मिली है.