ब्रेकिंग
Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत

सुशील मोदी ने कहा- मानव श्रृंखला का विरोध करने वालों से आने वाली पीढ़ियां मांगेंगी जवाब

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला का विरोध करने वाले विपक्ष पर निशाना साधा है. मोदी ने कहा कि जो ऐसे मुद्दे पर विरोध कर रहे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला का विरोध करने वाले विपक्ष पर निशाना साधा है. मोदी ने कहा कि जो ऐसे मुद्दे पर विरोध कर रहे है. उनसे आने वाली पीढ़ियां जवाब मांगेंगी.

जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहा बिहार

मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’बिहार भी पिछले 20 साल में अतिवृष्टि, फ्लैश फ्लड, सूखा और चमकी बुखार के रूप में जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहा है.  राज्य सरकार ने एक तरफ इस चुनौती का सामना करने के लिए जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने जैसे कई फैसले किये दूसरी तरफ जनजागरुकता के लिए 19 जनवरी को मानव श्रृंखला की पहल की है. ऐसे मुद्दे पर असहयोग करने वालों से आने वाली पीढ़ियां जवाब मांगेंगी.’’

महागठबंधन में कुछ अच्छे लोग

मोदी ने कहा कि ‘’अच्छी बात है कि महागठबंधन में थोड़े से जो संवेदनशील लोग हैं, उन्होंने मानव श्रृंखला का समर्थन किया है.  कभी लालू प्रसाद के करीबी रहे एक एमएलसी ने बड़ी सुंदर पंक्तियां लिखी हैं-संकट में है स्वयं हिमालय, सागर धीरज छोड़े, गरज रहा है आसमान,आफत की चादर ओढ़े, इंसानों की भूल बनी, कुदरत की कथा निराली, अभी नहीं तो कब संभलेगा, इस बगिया का माली?’’

बिहार का अनुसरण कल करेंगे दूसरे प्रदेश

मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’पर्यावरण, यानी जल-जीवन-हरियाली बचाने के लिए दुनिया चिंतित है.  पिछले साल संयुक्त राष्ट्र ने जब इस मुद्दे पर अधिवेशन बुलाया, तब स्वीडेन की किशोरी ग्रेटा थनबर्ग ने अपनी पीढ़ी के लिए पर्यावरण बचाने की जो मार्मिक अपील की, उससे दुनिया स्तब्ध रह गई थी.  बिहार सरकार ने 24,500 करोड़ के हरियाली मिशन की शुरूआत कर इस मुद्दे पर जो पहल की है उसका अनुसरण कल दूसरे प्रदेश करेंगे.’’

टैग्स