ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

राम मंदिर पर डिप्टी सीएम के आरोपों पर आरजेडी का पलटवार-‘राम नाम जपना, सारा वोट अपना’ अब नहीं चलेगा’

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सेक्युलरिजम पर बिहार की सियासत गर्म है। चुनावी गहमा-गहमी के बीच बिहार की राजनीति का पारा पहले से चढ़ा हुआ है और राम मंदिर को लेकर डिप्टी सीए

राम मंदिर पर डिप्टी सीएम के आरोपों पर आरजेडी का पलटवार-‘राम नाम जपना, सारा वोट अपना’ अब नहीं चलेगा’
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सेक्युलरिजम पर बिहार की सियासत गर्म है। चुनावी गहमा-गहमी के बीच बिहार की राजनीति का पारा पहले से चढ़ा हुआ है और राम मंदिर को लेकर डिप्टी सीएम सुशील मोदी के एक ट्वीट ने गर्माहट को और बढ़ा दिया है। डिप्टी सीएम ने आरजेडी पर सामाजिक न्याय और सेकुलरिज्म पर धोखे का आरोप लगाया था। 

डिप्टी सीएम के हमले पर आज आरजेडी का पलटवार सामने आया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आरजेडी के लोग और आरजेडी मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आचरण का पालन करती है। राम के नाम का राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश बीजेपी वालों ने की है। बीजेपी को झारखंड और दिल्ली से राम ने उखाड़ कर फेंक दिया अब बिहार की बारी है। राम नाम जपना सारा वोट अपना अब नहीं चलेगा।

 जेडीयू सांसद ललन सिंह के आरजेडी में भगदड़ मचने वाले दावे पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू की हैसियत नहीं है आरजेडी में भगदड़ मचाने की। जनता का बेरिकेंटिंग टूट गया है इसलिए सारी जनता तेजस्वी यादव के साथ चली गयी है।