ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सुशील मोदी का आरोप, अयोग्य बेटों को उत्तराधिकारी बनाकर थोप रहे लालू

PATNA : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक बार फिर से लालू यादव के दोनों बेटों तेज और तेजस्वी को लेकर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद जिन बेटों को अपना राजनीतिक उत्तराधि

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक बार फिर से लालू यादव के दोनों बेटों तेज और तेजस्वी को लेकर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद जिन बेटों को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बना कर पार्टी पर थोपना चाहते हैं, वह जनप्रतिनिधि, मंत्री और नेता विरोधी दल जैसे किसी भी संवैधानिक पद पर अपनी पात्रता साबित करने में विफल रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा है कि जिन्हें नेता विरोधी दल की जिम्मेदारी निभानी थी, वे पूरे मानसून सत्र में लगभग गायब रहे। उनके बड़े भाई वोट देने जाएं या भगवान शिव को जल चढ़ाने जाएं, उनके निजी बाउंसर लोगों पर दबंगई दिखाते हैं। सुशील मोदी ने आरजेडी के बड़े नेताओं से पूछा है कि लालू पुत्रों के बारे में मौन रह कर पार्टी के सीनियर नेता क्या लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं?
रिपोर्टिंग
8

रिपोर्टर

8

FirstBihar संवाददाता