ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोदी बोले- तेजस्वी बिहार के युवाओं की नौकरी डाल रहे खतरे में, खुद इतना भी पढ़ें नहीं की कोई नौकरी कर सकें

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं की नौकरी खतरे में डाल रहे हैं. खुद तो वह नौकरी भी नही

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं की नौकरी खतरे में डाल रहे हैं. खुद तो वह नौकरी भी नहीं कर सकते हैं. लेकिन दूसरे की छिनने की कोशिश कर रहे हैं. 

इतना पढ़ें नहीं की वह सम्मानजनक नौकरी कर सकें

मोदी ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव खुद तो इतना पढ़े-लिखे नहीं कि कोई सम्मानजनक नौकरी पा सकें. लेकिन वे लाखों बिहारियों की नौकरी खतरे में डालने वाली मांग को अवश्य तूल दे रहे हैं. बेरोजगारी यात्रा निकालने वाले लोग अपने राज में बिहार के लोगों को रोजगार तो नहीं दें पाए जो बिहारी दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं. उनको भी बेरोजगार बनाने वाली बात की जा रही है.


युवाओं के साथ हो रही साजिश

मोदी ने कहा कि बिहार के लाखों परिश्रमी और प्रतिभाशाली युवा दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे दर्जन भर राज्यों में जाकर जो नौकरियां पा सकते हैं. वे नौकरियां भी उनसे छीनने की साजिश की जा रही है. बिहार में वर्ग 3 के सिपाही जैसे पदों पर शत-प्रतिशत केवल बिहार के लोगों की नियुक्ति होती है. इन पदों पर नौकरी के लिए बाहर से कोई नहीं आता है. बिहार में 60 प्रतिशत से ज्यादा राजपत्रित पदों पर स्थानीय लोग ही नियुक्त होते हैं. इस वर्ग के मुट्ठी-भर पद यदि देश के दूसरे राज्यों के चंद लोगों को मिलते हैं, तो बदले में बिहारियों को देश भर में मौके मिलते हैं. स्थानीयता के नाम पर राजनीति करने वाले लोग राज्य के बाहर बिहारी युवाओं की जड़ काटने में लगे हैं.  



टैग्स