ब्रेकिंग
पप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदम

अरसे बाद नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच हुई बातचीत, सुशांत केस को लेकर फोन पर हुई बात

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है। एलजेपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच इस अरसे बाद फोन पर बातचीत हु

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है। एलजेपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच इस अरसे बाद फोन पर बातचीत हुई है। चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच फोन पर तकरीबन 10 मिनट तक बातचीत हुई है। इस बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग की है।


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज सुबह 8:45 पर नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है। इन दोनों नेताओं के बीच 10 मिनट तक हुई बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के मसले पर चर्चा हुई है। इस दौरान चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि वह बिना देरी किए सुल्तान केस की सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने इस बात का भरोसा दिया है इस केस को बिहार सरकार गंभीरता से ले रही है और आगे जो कुछ बन पड़ेगा किया जाएगा। नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर परिवार वाले मांग करेंगे तो सरकार इसकी सीबीआई जांच की अनुशंसा करेगी।


सुशांत सिंह राजपूत की भाभी नूतन सिंह एलजेपी की विधान पार्षद है और उन्होंने सोमवार को विधान परिषद में इस मामले को उठाया था। सुशांत भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने विधानसभा में यह मामला उठाया था और सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन सरकार अभी भी औपचारिक तरीके से सीबीआई मांग का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री से हुई बातचीत में चिराग पासवान संतुष्ट दिखे हैं।

अरसे बाद नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच हुई बातचीत, सुशांत केस को लेकर फोन पर हुई बात

अरसे बाद नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच हुई बातचीत, सुशांत केस को लेकर फोन पर हुई बात

टैग्स